आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | शिमला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किन्नौर से करेंगे महाक्विज के चौथे राउंड का शुभारंभ

June 21, 2022 09:03 PM

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर किन्नौर से करेंगे महाक्विज के चौथे राउंड का शुभारंभ, 22 जून से 7 जुलाई तक चलेगा हिमाचल में पर्यटन थीम पर आधारित राउंड..

शिमला: (हिमदर्शन समाचार); हिमाचल में पहली बार आयोजित हो रहे ‘जनभागीदारी से सुशासन- हिमाचल का महाक्विज’ के चौथे राउंड का शुभारंभ मुख्यमंत्री जयराम 22 जून को जिला किन्नौर के रिकांगपिओ से करेंगे। 7 जून तक चलने वाले महाक्विज के चौथे राउंड की थीम हिमाचल में पर्यटन रहेगी। इसमें प्रतिभागियों से पर्यटन से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे। इस राउंड में भी बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को एक-एक हज़ार की इनामी राशि दी जाएगी।

क्या है जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज

हिमाचल में पहली बार केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं पर आधारित एक ऑनलाइन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसे ‘जनभागीदारी से सुशासन-हिमाचल का महाक्विज’ नाम दिया गया है। महाक्विज का मकसद केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की ज्यादा से ज्यादा जानकारी जनता तक पहुंचाना है। महाक्विज के कुल आठ राउंड हैं जिनमें से तीन राउंड पूरे हो चुके हैं।

महाक्विज के सभी राउंड में अगल-अलग थीम पर आधारित हैं। 11 मई को नेशनल टेक्नोलॉजी डे पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस महाक्विज का शुभारंभ किया था। इसका पहला राउंड ‘महिला सशक्तिकरण’, दूसरा राउंड ‘उद्योग और निवेश’ और तीसरा राउंड ‘किसानों-बागवानों का उत्थान’ विषय पर आधारित था। अभी तक महाक्विज में लगभग 40 हजार प्रतिभागी हिस्सा ले चुके हैं। पहले राउंड में 23467 दूसरे राउंड में 14407 और तीसरे राउंड में 14000 से अधिक प्रतिभागियों ने इस महाक्विज में हिस्सा लिया है।

आप कैसे करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन

भले ही महाक्विज के तीन राउंड हो चुके हों लेकिन आप अभी भी इसका हिस्सा बनकर नकद इनाम जीत सकते हैं। ऑनलाइन आयोजित हो रहे इस महाक्विज में भाग लेने के लिए आपको माईगव हिमाचल (MyGovHimachal) पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यह रजिस्ट्रेशन निशुल्क है। इसमें प्रत्येक राउंड में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े 10 सवाल हिंदी और अंग्रेज़ी में पूछे जा रहे हैं। इन सवालों का जवाब आपको 2 मिनट 30 सेकंड में देना है। इसके बाद महाक्विज का पेज बंद हो जाएगा।

1 हज़ार से लेकर 51 हज़ार तक के नकद इनाम

प्रत्येक राउंड में अव्वल प्रदर्शन करने वाले एक हज़ार प्रतिभागियों को एक-एक हज़ार रुपये की इनामी राशि दी जा रही है। सभी 8 राउंड पूरे होने के बाद पहला स्थान हासिल करने वाले विजेता को मिलेंगे 51 हजार रुपये, दूसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 21 हजार रुपये और तीसरे स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 11, 000 रुपये की इनाम राशि दी जाएगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.