Wednesday | September 30, 2026
पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..       सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर       मंगलवार का राशिफल, 29 सितंबर 2026: मेष से मीन तक जानें आज किस राशि पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल       दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल       हिमाचल विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया पहुंचे नॉर्वे, ट्रॉम्सो यूनिवर्सिटी में भारतीय छात्रों से करेंगे संवाद - पढ़ें पूरी खबर ...       हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..       मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में मौसम का असर: NH-05 समेत 67 सड़कें बंद, 116 ट्रांसफार्मर ठप; राहत की बात- पेयजल आपूर्ति सुचारू - पढ़ें पूरी खबर       3 दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल टली, आज से खुले रहेंगे बैंक; '5-डे वीक' और PLI स्कीम पर IBA-UFBU में बनी बड़ी सहमति - पढ़ें पूरी खबर...       सोमवार का राशिफ़ल: 28 सितम्बर 2026; आज इन राशि वालों की इच्छाएं होंगी पूरी और मिलेगा भोलेनाथ का साथ, जानें दैनिक राशिफल..      

हिमाचल | शिमला

शिमला के निजी होटल में पुलिस की दबिश, सेक्स रैकेट का भांडाफोड़, 3 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध हालत में किया गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

August 19, 2022 10:08 AM
सांकेतिक फ़ोटो

शिमला: राजधानी शिमला के निजी होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। होटल में संदिग्ध गतिविधियां चलने की सूचना पर एसपी ऑफिस शिमला के साइबर सेल ने शहर के कार्ट रोड स्थित अप्सरा होटल में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल से 3 युवतियों और 4 युवकों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है। होटल के मैनेजर और स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए सभी युवक-युवतियां बाहरी राज्यों से हैं और पर्यटक बनकर होटल में ठहरे हुए थे। पुलिस इस मामले में होटल प्रबंधन की भूमिका की भी गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी अनुसार साइबर सेल को कुछ दिनों से यहां सेक्स रैकेट चलने की खबर मिल रही थी। पकड़ी गई युवतियों की आयु 23 से 25 वर्ष है और इनमें दो पश्चिम बंगाल और एक पंजाब की रहने वाली हैं। गिरफ्तार किए गए युवक उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान के निवासी हैं। इनमें राम बालक, मनीष कुमार, राजबीर और बिक्रम शामिल हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नगद राशि एवं अनैतिक देह व्यापार में उपयोग की गई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि सदर थाने में आईपीसी की धारा 370 और अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम की धारा 4 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

पूर्व मंत्री और कद्दावर नेता विजय सिंह मनकोटिया का निधन, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने जताया गहरा शोक ..

सोलन/अर्की : 7 करोड़ का सरली सब-स्टेशन बना 'सफेद हाथी': स्टाफ के इंतजार में जंग खा रहा करोड़ों का प्रोजेक्ट, बिजली की आंख-मिचौली से ग्रामीण त्रस्त - पढ़ें पूरी ख़बर

दाड़लाघाट में लडोग स्कूल के छात्रों का जलवा: 77 स्कूलों की कड़ी टक्कर के बीच चमके छात्र, भरत के 'इनोवेटिव मॉडल' ने जीता दिल

हिमाचल प्रदेश: पंचायतों के बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती, अनटाइड ग्रांट से खरीद सकेंगी 3 लाख तक का फर्नीचर - पढ़ें पूरी खबर..

मानसून 2026 : हिमाचल में 30 जून से 27 सितंबर के बीच 369 लोगों की मौत, इस मानसून में राज्य को 3,21,990 लाख रुपये का नुकसान - पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में मौसम का असर: NH-05 समेत 67 सड़कें बंद, 116 ट्रांसफार्मर ठप; राहत की बात- पेयजल आपूर्ति सुचारू - पढ़ें पूरी खबर

हिमाचल में सियासी हलचल: सुक्खू कैबिनेट विस्तार पर सस्पेंस, कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने सीएम के पाले में डाली गेंद - पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में अतिक्रमणकारियों पर निगम का 'हथौड़ा' : पंथाघाटी और ईदगाह में 4 ढांचे गिराने के आदेश - पढ़ें पूरी खबर..

सरकार खामोश, कंपनियां बेलगाम: हिमाचल में घर बनाना हुआ और मुश्किल, सीमेंट के रेट आसमान पर - पढ़ें पूरी खबर

शिमला में रफ्तार का कहर: HRTC इलेक्ट्रिक बस और कार की आमने-सामने खौफनाक टक्कर, 2 महिलाओं सहित 3 की दर्दनाक मौत, एक घायल - पढ़ें पूरी खबर..