आज का राशिफल: 28 मई 2025 : गजकेसरी योग का उत्तम संयोग, गणेशजी की कृपा से इन 5 राशियों के विघ्न होंगे दूर, पढ़ें आज का राशिफ़ल..       आज का पंचांग : 28 मई 2025 (बुधवार); जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..       राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल का 19वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक रंग में रंगा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, पढ़ें पूरी खबर..       विमल नेगी मौत मामला: हिमाचल सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी, CBI को सौंपी जांच, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रोहतक यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त" : हपुटवा में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..       मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का अजीब व्यवहार: कार्यक्रम में अधिकारी के सिर पर रख दिया गमला, वीडियो वायरल       बागेश्वर धाम कथा से लौटते वक्त दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 7 लोगों ने की आत्महत्या, कार से मिले शव, पढ़ें पूरी खबर..       "हिमाचल के लिए गर्व: हिमाचल के तरलोक चौहान होंगे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश" - सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 27 मई 2025; मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कार्यक्षेत्र में भी पाएंगे ग्रोथ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       आज का पंचांग: 27 मई 3025; आज ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय      

हिमाचल | मंडी

भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की हो रही बात, अभिषेक ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग, पढ़े पूरी खबर.

September 07, 2022 11:25 AM
सांकेतिक फ़ोटो

भाजपा विधायक के चालक का ऑडियो वायरल, घर बैठकर परीक्षा देने की हो रही बात, अभिषेक ठाकुर ने की सीबीआई जांच की मांग, पढ़े पूरी खबर. 

सुंदरनगर : सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र से समाजसेवी व भाजपा के पूर्व मंडल महासचिव अभिषेक ठाकुर ने प्रेस नोट जारी करते हुए कि विधायक के चालक का बिजली बोर्ड में भर्ती को लेकर ऑडियो वायरल हुआ है और प्रदेश में आजकल गंभीर चर्चा का विषय बना हुआ है जिसमे विधायक के निजी चालक और एक अन्य व्यक्ति है और उसमे विधायक के चालक ने स्वीकारा है कि उसने हिमाचल प्रदेश विद्युत विभाग में भरे जा रहे चालकों की भर्ती का लिखित पेपर पुंघ नामक स्तिथ दफतर में बैठ कर दिया है ।

उन्होने उक्त मामले की जांच किसी स्वतंत्र एजेंसी जैसे सीबीआई से करवाने की मांग की है।उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा समय में सुंदरनगर भ्रष्टाचार व नशा माफियों का केंद बना हुआ है। प्रत्येक भर्ती मामले में पेपर लीक के तार सुंदरनगर से ही जुड़े मिलते है हाल ही में हुई पुलिस भर्ती लीक का हाई प्रोफाईल मामला भी सुंदर नगर से ही शुरू हुआ था यह एक बहुत गंभीर मुद्दा है सरकार को इस विषय की गंभीरता को समझते हुए इसकी निष्पक्ष जांच करवानी चाहिए और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जानी चाहिए ।

सुंदरनगर से भावी चुनावो के लिए प्रत्याशी अभिषेक ठाकुर ने कहा कि ऐसे भ्रष्टाचार के मामले आने वाली पीढ़ी के भविष्य से जुड़े हैं और जो व्यक्ति कड़ी मेहनत कर किसी परीक्षा को पास करना चाह रहे हैं उनकी मेहनत ऐसे भ्रष्टाचारी लोग भाई भतीजा वाद, चिटो पर नौकरियां बांट या बैक डोर से एंट्री देकर पानी फेर देते है।यह लोग बेरोजगार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर राजनीति करते है। इस तरह के भ्रष्ट तंत्र की अभिषेक ठाकुर ने कड़ी निंदा करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की आवाज उठाई है।

वहीं ऑडियो में अपने चालक का नाम उछलने पर विधायक राकेश जम्वाल ने इसे विरोधियों की घटिया साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि उनके चालक ने ऐसी कोई परीक्षा नहीं दी है। चालक दसवीं पास भी नहीं है।

इस ऑडियो में कितनी सच्चाई है, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है। ऑडियो के सामने आने के बाद राजनीतिक हलके में हड़कंप मचा हुआ है। प्रदेश में चालक के 100 पदों के लिए 4 सितंबर को परीक्षा हुई है। इससे पहले भी सुंदरनगर में जेओए की परीक्षा का पेपर लीक होने का विवाद सामने आया था। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस बारे में कोई भी शिकायत नहीं मिली है।.

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

राजकीय उच्च पाठशाला शहरोल का 19वां स्थापना दिवस सांस्कृतिक रंग में रंगा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी मौत मामला: हिमाचल सरकार की सख्त कार्रवाई, तीन शीर्ष अधिकारियों की छुट्टी, CBI को सौंपी जांच, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र को मिली बड़ी जिम्मेदारी, रोहतक यूनिवर्सिटी के कुलपति नियुक्त" : हपुटवा में खुशी की लहर, पढ़ें पूरी खबर..

"हिमाचल के लिए गर्व: हिमाचल के तरलोक चौहान होंगे झारखंड के मुख्य न्यायाधीश" - सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की सिफारिश, पढ़ें पूरी खबर..

विमल नेगी केस: विमल नेगी की पत्नी किरण नेगी ने मुख्यमंत्री सुक्खू को लिखा पत्र, सीबीआई जांच में देरी पर जताई नाराज़गी, बोली - त्वरित CBI की जांच शुरू करवाएं सरकार..

विमल नेगी मौत मामला: सीबीआई जांच पर सहमति, सरकार ने मानी चूक, अब देगी पूरा सहयोग, हाई कोर्ट की इस टिप्पणी पर जताई आपत्ति, पढ़ें पूरी खबर…

शिमला: हाटकोटी में चार मंजिला मकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान, 5 महीने पहले ही हुआ था निर्माण, पढ़ें पूरी खबर..

छात्रों ने समझा लोकतंत्र, चुने अपने प्रतिनिधि, राजकीय उच्च विद्यालय लड़ोग में हेड ब्वाय व हेड गर्ल का चुनाव संपन्न, पढ़ें पूरी खबर..

6 साल से बंद पुलिया बनी गांव लड़ोग की बर्बादी की वजह – हर साल बहती फसलें, डूबते घर, और प्रशासन तमाशबीन! “विकास” सिर्फ नारों में जिंदा, ज़मीनी हकीकत में सिसकते लोग – आखिर जिम्मेदार कौन? पढ़ें पूरी दर्दभरी हकीकत..

आज का राशिफल: "25 मई 2025; रविवार को चमक सकता है इन राशियों का भाग्य, जानें अपनी राशि का हाल"