आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर भाजपा ने शुरू किया एल.ई.डी रथ अभियान, मुख्यमंत्री ने एलईडी रथ को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना , पढ़ें पूरी खबर..

September 17, 2022 06:53 PM

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर हिमाचल भाजपा ने सभी लोकसभा हलकों से 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए एलईडी रथ अभियान को शुरू किया। शिमला से भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 17 एलईडी वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया..

शिमला: (हिमदर्शन समाचार); प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आज मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने ओक ओवर शिमला से भाजपा की एल.ई.डी. वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे विश्व में भारत का सम्मान और गौरव बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हिमाचल प्रदेश से अलग भाव और लगाव है। यह उनकी कार्यशैली से भी साफ स्पष्ट होता है। उनका प्रदेश से स्नेह का रिश्ता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों को प्रभावी तरीके से जनता के बीच ले जाने के लिए एल.ई.डी. रथ अभियान आरम्भ किया गया है।

इस अभियान के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में सरकार के कार्यक्रमों तथा योजनाओं का प्रचार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के बहुआयामी प्रयासों से राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो रहा है। प्रत्येक क्षेत्र व प्रत्येक वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जय राम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबसे खराब दौर से गुजर रही है। उनका कांग्रेस छोड़ो अभियान निरन्तरता व तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस के उपाध्यक्ष राम लाल ठाकुर का त्यागपत्र इसका सबसे ताजा उदाहरण है।

उन्होंने लोगों से पूर्ण जोश व जनून के साथ रिवाज को बदलने के लिए आगे बढ़कर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट में सफल होकर राज्य में पुनः सत्तासीन होगी।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि राज्य सरकार ने लगभग पांच वर्ष के कार्यकाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। प्रदेश निरन्तर खुशहाली और प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने प्रदेश सरकार की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की विस्तार से जानकारी भी दी। इस अवसर पर भाजपा नेता चेतन बरागटा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर हिमफैड के अध्यक्ष गणेश दत्त, राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष डेजी ठाकुर, सक्षम गुडिया बोर्ड की उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, हस्तशिल्प एवं हथकरघा निगम के उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, भाजपा की उपाध्यक्ष पायल वैद्य, सचिव कुसुम सदरेट, पूर्व महापौर सत्या कौंडल, भाजपा के जिला अध्यक्ष रवि मेहता, प्रियव्रत शर्मा, प्रमोद शर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.