आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल : भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली पर बरसात ने फेरा पानी, खराब मौसम के चलते नही आए PM मोदी, वर्चुअल माध्यम से किया संम्बोधित..

September 24, 2022 02:26 PM
Om Prakash Thakur

मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में मौसम खराब होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी नहीं आ पाए। उन्होंने दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से युवाओं को सम्बंधित किया। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है था। रैली स्थल पर तेज बारिश होने पर मंच से अपील की गई कि बारिश जितनी तेज हो जाए, स्थल छोड़ के न जाएं। बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियां सिर पर रख लीं। एसपीजी ने रैली स्थल पर छाते ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। कमरुनाग इस क्षेत्र में बारिश के देवता हैं। बीते दिन कमरुनाग के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई थी।

मंडी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हिमाचल न आने का मलाल है। यह जनता का प्यार है कि वह भारी बारिश में कुर्सियों का छाता बनाकर खड़े हैं। मंडी में हो रहा आयोजन युवाओं के जोश का प्रतीक है। दुनिया में भारत की साख जैसे बढ़ रही है। वैसे दुनिया हमसे जुड़ने के लिए उत्सुक है। कुल्लू शॉल, चंबा चप्पल को जीआई टैग मिला है। विश्व में इन उत्पादों ने अपनी जगह बनाई है। जब भी विदेशी दौरा होता है तो हिमाचल के उत्पाद उपहार में देता हूं। ताकि उन्हें बता सकूं कि किस प्रकार मैं हिमाचल से जुड़ा हूं। हिमाचल को वैश्विक फार्मा हब बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश किसान- बागवानों का राज्य है। इसको केंद्र की नीतियों से बल मिल रहा है। युवाओं को रोजगार मिल रहा है।

हमारी सरकार ने नेशनल हाईवे के लिए सात गुना राशि दी है। प्रदेश में विकास हो रहा है। केंद्रीय बजट में पहाड़ी क्षेत्रों में रोपवे को बढ़ावा दे रहे हैं। सरकार ने युवाओं के लिए कई नीतियां बनाई हैं। हिमाचल उन प्रदेशों में है जिसने ड्रोन नीति बनाई है। देश की अगवानी करने के लिए जयराम ठाकुर बधाई के पात्र हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि मिली-जुली सरकारों से देश को नुकसान होता है। राज्य में विकास के लिए स्थिर सरकार जरूरी है। हिमाचल का विकास भाजपा ही कर सकती है। केंद्र सरकार ने हाटी समुदाय को एसटी का दर्जा दिया है। इस क्षेत्र के लोगों की दशकों से चली आ रही मांग को भाजपा सरकार ने पूरा करके दिखाया है। मोदी ने कहा कि बिलासपुर का एम्स बनकर तैयार हो गया है। मोहाली में हाल ही में शुरू किए गए कैंसर अस्पताल का हिमाचल को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

हिमाचल के लोगों का जोश, उमंग, उत्साह यूं ही बढ़ता रहेगा। मुझे विश्वास है। मैं फिर क्षमा चाहता हूं। आपका आशीर्वाद मेरे लिए बड़ी ऊर्जा है। हमारे प्यार में मौसम भी बीच में नहीं आ सकता। भीग गए हो। ध्यान रखना। घर ध्यान से लौटना।

मंडी के पड्डल मैदान में भाजपा की युवा विजय संकल्प रैली में मौसम खराब होने के कारण पीएम नरेंद्र मोदी नहीं आ पाए। वे दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से संबोधन कर रह हैं। इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है था। रैली स्थल पर तेज बारिश होने पर मंच से अपील की गई कि बारिश जितनी तेज हो जाए, स्थल छोड़ के न जाएं। बारिश से बचने के लिए लोगों ने कुर्सियां सिर पर रख लीं। एसपीजी ने रैली स्थल पर छाते ले जाने पर प्रतिबंध लगाया है। कमरुनाग इस क्षेत्र में बारिश के देवता हैं। बीते दिन कमरुनाग के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की गई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया- भाजयुमो की युवा विजय संकल्प रैली में शामिल होने के लिए हमारे ऊर्जावान कार्यकर्ता उत्सुक हैं। भाजपा सरकार ने युवा शक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पहल की हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..

अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..

NEET की कोचिंग ले रही 19 साल की छात्रा ने की आत्महत्या, पुलिस.. मौक पर नही..!, मामले की छानबीन शुरू, पढ़ें पूरी खबर..

राष्ट्रपति का हिमाचल दौरा स्थगित, पढ़ें पूरी खबर..

Himachal Day : आज 76 साल का हुआ हिमाचल, हिमाचल प्रदेश का इतिहास व हिमाचल दिवस 15 अप्रैल की पूरी जानकारी के लिए, पढ़ें विस्तार से.