आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

केजरीवाल देश में झूठ बोलने में नंबर 1, कट्टर ईमानदार बताने वाले केजरीवाल के मंत्री जेल में , पढ़ें पूरी खबर..

December 01, 2022 10:50 PM

जयराम ठाकुर बोले-केजरीवाल देश में झूठ बोलने में नंबर 1, खुद को कट्टर ईमानदार बताने वालों के मंत्री आज जेल में, दिल्ली नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री ने बीजेपी प्रत्याशियों के लिए की जनसभाएं..

नई दिल्ली: (हिमदर्शन समाचार); दिल्ली देश की राजधानी है और सभी लोगों का आना-जाना होता है, लेकिन यह विचित्र लगता है कि यहां कि राज्य की सरकार के नेता हैं झूठ बोलने में नंबर-1 हैं। केजरीवाल मासूमियत के साथ झूठ बोलते हैं, लेकिन अब सारा पर्दा उठा चुका है। यह बातें मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने दिल्ली नगर निगम में बीजेपी प्रत्याशियों के आयोजित जनसभाओं का संबोधित करते हुए कही।

जयराम ठाकुर ने शास्त्रीनगर वार्ड नंबर-70, शालीमार बाग-बी वार्ड नंबर-56 और रोहिणी-डी वार्ड नंबर -56 में जनसभाओं का संबोधित किया।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी वही पार्टी है जिसका उदय भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन से हुआ। आज दिल्ली में आठ साल सरकार के कार्यकाल में आम आदमी पार्टी के मंत्री जेल की सलाखों के पीछे हैं, क्योंकि भ्रष्टाचार का गंभीर आरोप उन पर है। लेकिन उन्हीं की पार्टी के नेता कहते हैं मैं कट्टर ईमानदार हूं।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब बनी और वहां सरेआम सड़कों पर कत्ल होने लगे। वहां पहले ही महीने एक मंत्री को भ्रष्टाचार के चलते हटाना पड़ा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल चुनाव से पहले हिमाचल भी आए थे। उनके मंत्री हिमाचल के प्रभारी थे वो भी हिमाचल आए, लेकिन आज जेल के अंदर हैं। आम आदमी पार्टी ने हिमाचल में 67 सीटों पर चुनाव लड़ा है और सभी सीटों पर आम आदमी पार्टी की जमानत जब्त होने जा रही है। अरविंद केजरीवाल लिखकर के देते हैं, लेकिन हम जुबानी हिसाब-किताब कर देते हैं।

जयराम ठाकुर ने कहा कि नेतृत्व वो होता है जो कहता और करता है, जिस पर लोगों को विश्वास होता है। हमारा नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जो कहते हैं वो करते हैं। लेकिन दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जो कहते हैं वो कभी नहीं करते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में ही करोड़ों रुपये अपने फोटो और पोस्टर लगाने में खर्च कर दिए। यही पैसा यदि दिल्ली के विकास पर लगाया होता आज बहुत से क्षेत्र में अच्छे स्वास्थ्य और शिक्षण संस्थान होते।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल जब हिमाचल आए थे तो कहते थे कि दिल्ली के स्कूल और अस्पताल देखो। उन्होंने कहा कि हम पिछले चार दिन से दिल्ली में ही हैं। हर गली में जा रहे हैं यहां उन्होंने न हॉस्पिटल दिए न ही स्कूल। मैं उन्हें कहता हूं कि आप हिमाचल आओ आपको स्कूल और हॉस्पिटल दिखाते हैं। हिमाचल पहाड़ी राज्य है, लेकिन आज हिमाचल के हर गांव में सड़क है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली नगर निगम चुनाव से आम आदमी पार्टी की सरकार को दिल्ली से हटाने की शुरूआत होगी। फिर जो पैसा सरकार की ओर से दिया जाएगा वो सीधा वहां के लोगों के विकास तक पहुंचेगा।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..