आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल में फिर बदलें मौसम के तेवर, लाहौल स्पीति को छोड़कर दस जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: चलते-चलते HRTC डिलक्स बस के पिछले दोनों टायर खुले, बाल-बाल बचे यात्री, बड़ा हादसा..! पढ़ें पूरी ख़बर..       आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल       आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा       अष्टम नवरात्र के दिन महागौरी के दर्शनो के लिए मंदिरों में लगा श्रद्धालुओं का तांता, प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने काली बाड़ी मंदिर में की पूजा, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

मंगलवार का राशिफल : 07 फरवरी 2023; बजरंगबली की कृपा से इन 3 राशियों का चमकेगा किस्मत का सितारा, क्या इसमें शामिल है आपकी राशि, जानिए अपना राशिफ़ल..

February 07, 2023 06:33 AM

आज प्रातःकालीन शुभ श्रृंगार दर्शन श्री हनुमान जी, जाखू, शिमला।

मेष राशि : आज आपकी दिनचर्या अच्छी रहेगी। आपके अंदर पॉजिटिविटी बनी रहेगी। आपका मन रचनात्मक कार्यों में लगेगा। नौकरी के क्षेत्र में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आपको जूनियर्स का पूरा सपोर्ट मिलेगा इस बात का ध्यान रखें कि किसी काम में आप जितना समय देंगे उतना ही ज्यादा अच्छा होगा। व्यापार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। इसके साथ ही मित्रों का भी सहयोग रहेगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इवेंट मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करेंगें, उन्हें आज टीचर्स द्वारा सराहना मिलेगी। आज कारोबार में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी, जिससे आप परिवार को कम समय दे पाएंगे। साथ ही कार्य क्षेत्र और परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखने का प्रयास भी कर सकते है। नौकरी में बदलाव आने से इनकम के नए रास्ते भी खुलेंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करने के लिए आगे आएंगे। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखे। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव को बिल्कुल भी हावी ना होने दें, थोड़ा ख्याल रखने से आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

लकी रंग - लाल

लकी नंबर- 8

वृष राशि: आपके लिए आज का दिन बेहद खास रहने वाला है। आपके करियर में महत्वपूर्ण बदलाव आ सकते हैं। कारोबार अथवा नौकरी से संबंधित यात्राएं होंगी जो आपके लिए लाभदायक होगी। आमदनी के अच्छे स्रोत बनेंगे, लेकिन खर्चा भी उसी अनुपात में होगा। आप अपनी अनावश्यक यात्रा तथा फिजूल खर्चो पर कंट्रोल करें। आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। दांपत्य जीवन में थोड़ी गलतफहमी हो सकती है, बेहतर होगा कि आप अपने दिमाग का प्रयोग करें और एक दूसरे से कम्युनिकेट करें। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छे रिजल्ट आएंगे। स्कॉलरशिप भी मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अविवाहित लोग विवाह के बंधन में बंध सकते हैं।

लकी रंग - सिल्वर

लकी नंबर- 3

मिथुन राशि : आज आपको कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। आप जीवन में कुछ नया हासिल करेंगे। अगर आप सिंगल हैं, तो आज आपको सच्चा प्यार मिल सकता है। साथ ही आपको प्रेम संबंधों में ईमानदार और पारदर्शी होना होगा। कार्यक्षेत्र का माहौल आज आपके अनुकूल रहेगा। कारोबारियों के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी साथ ही बचत करने में कामयाब रहेंगे। पारिवारिक जीवन में आज आप सक्रिय नजर आएंगे। घर के लोगों का आप पर विश्वास बढ़ेगा, आप सब मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर निकल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। बदलते मौसम में आपके लिए व्यायाम बहुत हितकारी रहेगा।

लकी रंग - ऑरेंज

लकी नंबर- 5

कर्क राशि : आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ है। करियर व व्यापार के लिहाज से आज का दिन फेवरेबल है। इसलिए कार्यस्थल पर सीनियर्स के साथ वाद-विवाद से बचें। काम में थोड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन धीरे-धीरे मामला सुलझ जायेगा। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है पढ़ाई के लिए कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को सफलता हासिल होगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी धन लाभ के योग , हालांकि आपको पैसों के मामले में आज सतर्कता बरतने की जरूरत है। इस राशि वालों की लव लाइफ अच्छी रहेगी पार्टनर के साथ रिश्ते में सुधार होगा। आप अपने जीवनसाथी की भावनाओं को नजर अंदाज ना करें।

लकी रंग - ब्राउन

लकी नंबर- 4

सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक रहने वाला है। आपको व्यापार में तरक्की देखने को मिलेगी। नए-नए ग्राहक जुड़ेंगे। आपका बिजनेस आगे बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले लोगों के काम का बोझ पहले की अपेक्षा आज कम होगा और दिन आराम से गुजरेगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा है। पोस्ट ग्रेजुएशन में पढ़ रहे छात्र अपने करियर को लेकर नए-नए विचार करेंगे अथवा नई रणनीति बनाएंगे। साथ ही आपको कोई भी निर्णय लेने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लेनी चाहिए। वैवाहिक लोगों का जीवन सुखमय रहेगा। आपको घर का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। आप नकारात्मक विचारों से अपने मनको हटाकर रचनात्मक कार्यों में लगाएं तो बेहतर परिणाम मिलेंगे। आपका स्वास्थ्य भी ठीक-ठाक रहेगा।

लकी रंग - पीला

लकी नंबर- 5

कन्या राशि : आपके लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आप के वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। यदि नौकरी बदलना चाहते हैं तो यह इच्छा आपकी पूरी हो सकती है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। कारपोरेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बहस करने से बचना चाहिए, तनाव हो सकता है। यदि आप किसी स्टार्टअप या व्यवसाय को पहले से चला रहे हैं तो आज आपको अपनी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज कई लोग आपसे संपर्क करेंगे और आपके साथ काम करने का प्रस्ताव रखेंगे। अपने जीवन साथी के साथ आप किसी यात्रा जाएंगे।

लकी रंग - पीच

लकी नंबर- 2

तुला राशि : आपको आज नये अवसर मिलेंगे। अचानक धन लाभ के योग हैं। किसी पुरानी बात को लेकर प्रसन्नता छाई रहेगी। आप अपने घर वालों के साथ मिलकर किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बना सकते हैं। यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो कुछ उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। आज आप स्वयं में सुधार लाने का विचार करते हुए कुछ नया सीखने का प्रयास करेंगे। नौकरी में बॉस आप के काम से प्रसन्न होंगे। यदि आप किसी मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं तो किसी नई नौकरी के लिए ऑफर मिल सकता है। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र अपने करियर को लेकर कुछ निर्णय लेंगे और आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे। माता-पिता का पूरा सहयोग अध्यापकों का सही मार्गदर्शन मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से आज कोई अच्छी खबर मिलेगी।

लकी रंग - गोल्डन

लकी नंबर- 2

वृश्चिक राशि : आज आप मानसिक रूप से शांति का अनुभव करेंगे। आज पारिवारिक माहौल आध्यात्मिक रहेगा। सभी सदस्यों के बीच आपसी समझ में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। यदि आपकी किसी से निजी शत्रुता है तो उनसे सावधान रहें, वह आपकी सुख शांति में खलल डाल सकते हैं। पहले किए गए निवेश से आज लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापार के क्षेत्र में लाभ रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। आज ऑफिस में सकारात्मक माहौल में काम करके आप खुश दिखाई देंगे। निजी नौकरी कर रहे लोगों को आज आर्थिक लाभ होने की संभावना है। सरकारी एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो आपको अच्छे अवसर मिलनेके योग हैं। दांपत्य जीवन में कुछ कहासुनी हो सकती है। ऐसे में अहंकार को अपने ऊपर हावी ना होने दें और संयम से काम ले धीरे-धीरे बात संभल जाएगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा।

लकी रंग - ग्रे

लकी नंबर- 7

धनु राशि : आपके लिए प्रसन्नता लाने वाला दिन है। पारिवारिक जीवन उत्तम रहेगा सभी आपसे प्रसन्न रहेंगे, और आपके लिए कुछ स्पेशल करने का प्रयास भी करेंगे। आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो पैसे के मामले में परिवार वालों की सलाह बहुत काम आयेगी और आपको उसका तत्काल लाभ भी मिलेगा। नौकरी करने वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा लेकिन कुछ बातों को लेकर मन आशंकित हो सकता है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को कुछ नए अवसर मिलेंगे साथ ही किसी मित्र से अनबन भी हो सकती है। पर जल्दी मामला सुलझ जाएगा। स्कूल में पढ़ने वाले छात्र कुछ नया करने का प्रयास करेंगे।

लकी रंग - सफेद

लकी नंबर- 9

मकर राशि : आज आपका दिन प्रसन्नता पूर्वक बीतेगा। यदि आपके बच्चे छोटे हैं स्कूल जाते है तो उनकी किसी बात से आज आपको बहुत खुशी मिलेगी, और आप उनके लिए कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आप दोनों के बीच प्रेम बढ़ेगा, बच्चे आप पर गर्व करेंगे। पारिवारिक जीवन सुख शांति से भरा रहेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। फैशन तथा ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर मिलेंगे। बीटेक कर रहे छात्रों को आज किसी प्रोजेक्ट को लेकर समस्या होगी, सीनियर्स की मदद ले सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को आज कार्य क्षेत्र में समस्या आ सकती हैं। आपका पारिवारिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा।

लकी रंग - हरा

लकी नंबर- 6

कुंभ राशि : आज आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। गवर्नमेंट जॉब के लिए परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो खुश हो जाइए आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। आप मार्केटिंग से रिलेटेड काम करते हैं तो नए-नए ग्राहक मिलेंगे और आपको इसमें सफलता मिलेगी। व्यापार करने वालों के लिए दिन अच्छा है। आमदनी से संबंधित कुछ समझौते हो सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों को थोड़ा तनाव हो सकता है। घर का माहौल अच्छा रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान दें कुछ समस्या हो सकती है। डॉक्टर की सलाह लें। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा है।

लकी रंग - लाललकी नंबर- 2

मीन राशि : आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। करियर में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके काम देखते हुए पदोन्नति मिलेगी और आपकी सराहना भी हो सकती है। कहीं से आपको नई नौकरी का ऑफर भी मिल सकता है। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्रों के लिए विदेश जाकर पढ़ाई करने के अवसर मिलेंगे। विदेशी माध्यमों से धन लाभ के योग हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी आय के नए साधन मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी साथ ही खर्च भी होने की संभावना है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं।

लकी रंग - ब्लू

लकी नंबर- 3

डिस्क्लेमर: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार सोशल साइट्स से लिया गया है. हिमदर्शन न्यूज़ पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सटीक बैठे. जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वो अपनी कुंडलीनुसार अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है...

धन्यवाद ।

 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

आज का राशिफल: (14 अप्रैल 2024); आज चैत्र नवरात्रि के छठे दिन इन राशि वालों पर बरसेगी मां कात्यायनी की कृपा, सुख-समृद्धि और सौभाग्य का मिलेगा आशीर्वाद

आज का राशिफल: 30 मार्च 2024; आज के दिन इन राशियों पर बरसेगी देवी-देवताओं की कृपा, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता, पढ़ें अपना आज का राशिफल..

आज का राशिफल : 29 मार्च 2024; शुक्रवार का दिन इन राशियों के लिए रहेगा भाग्यशाली, मां लक्ष्मी घर में देंगी दस्तक, जानें कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल: 25 मार्च 2024; आज होली के दिन इन राशि वालों के घर बरसेंगे खुशियों के रंग, धन-दौलत से भर जाएगी तिजोरी, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 March 2024: आज होलिका दहन के दिन इन राशियों का जागेगा सोया भाग्य, ग्रह-नक्षत्रों का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल