आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति       हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता       गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा       हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग       ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल : मणिकर्ण घूमने आया युवक अचानक चलते-चलते हुआ बेहोश, चंडीगढ़ का रहने वाला था मृत युवक, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

रचनात्मकता में एकता हमारी संस्कृति और अमूर्त विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है

February 06, 2023 06:10 PM

संस्कृति मंत्रालय ने कला, संस्कृति और संगीत से भरे उत्सव में रचनात्मकता में एकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया,  रचनात्मकता में एकता प्रतियोगिता का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत किया गया, रचनात्मकता में एकता हमारी संस्कृति और अमूर्त विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है : मीनाक्षी लेखीरचनात्मकता एकता के संदेश को आगे ले जा सकती है :  अर्जुन राम मेघवाल

 

मुख्य विशेषताएं:

  • संस्कृति मंत्रालय ने आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में रचनात्‍मकता में एकता प्रतियोगिताओं के राज्य और राष्ट्रीय स्तर के विजेताओं को पुरस्कृत किया।

 

  • इन प्रतियोगिताओं में लोरी लेखन, देशभक्ति गीत लेखन और रंगोली निर्माण शामिल थे।

 

  • इस कार्यक्रम में तीनों प्रतियोगिताओं के 70 से अधिक विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

 

  • इस पहल की घोषणा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 24 अक्टूबर 2021 को मन की बात में की गई थी और 31 अक्टूबर 2021 से राष्ट्रीय एकता दिवस पर जनभागीदारी के लिए प्रविष्टियां खोली गई थीं।

 

संस्कृति मंत्रालय ने कला, संस्कृति और संगीत से भरे उत्सव में रचनात्मकता में एकता प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्‍कार प्रदान किए। रचनात्मकता में एकता प्रतियोगिता का आयोजन आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 5 फरवरी को नई दिल्ली के नेहरू पार्क में आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में किया गया था।

इस अवसर पर संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री श्रीमती मीनाक्षी लेखी और संस्कृति मंत्रालय के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2023-02-06 at 13.59.50 (1)

इस अवसर पर मीनाक्षी लेखी ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय ने इस प्रतियोगिता का आयोजन करके एक अदभूत कार्य किया है क्योंकि यह हमारी संस्कृति और अमूर्त विरासत को संरक्षित करने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत की संस्कृति और विरासत आज भी जीवित है क्योंकि यह किस्‍सागोई जैसे माध्यमों से पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही है।

WhatsApp Image 2023-02-06 at 13.59.51 (1)

इस अवसर पर श्री अर्जुन राम मेघवाल ने प्रतियोगिता के सभी विजेताओं को बधाई दी और कहा कि रचनात्मकता एकता के संदेश को आगे ले जा सकती है।

WhatsApp Image 2023-02-06 at 13.59.50

31 अक्टूबर 2021 से आरंभ, रचनात्‍मकता में एकता प्रतियोगिताओं में 600 से अधिक जिलों से 5.6 लाख से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। देशभक्ति गीत लेखन के लिए 21 भाषाओं में और लोरी लेखन के लिए 20 विभिन्न भाषाओं में प्रविष्टियां प्राप्त हुईं। हजारों रंगोली प्रविष्टियों में राष्ट्रीय महत्व के प्रतीकों के साथ-साथ भारत के स्वतंत्रता संग्राम के दृश्यों और नायकों को दर्शाया गया है। विजेता देश के विभिन्न भागों से आए थे और उन्‍होंने अभिनंदन कार्यक्रम का आनंद लिया। राष्ट्रीय, राज्य तथा जिला स्तर पर तीन प्रतियोगिताओं के लिए कुल 4760 विजेताओं का चयन किया गया।

WhatsApp Image 2023-02-06 at 13.59.51

पुरस्कार समारोह के अलावा, इस कार्यक्रम में मिजोरम और मणिपुर के संगीत बैंडों द्वारा कई शानदार सांस्कृतिक प्रदर्शन, राजस्थान के नाथू लाल सोलंकी और समूह द्वारा विशेष प्रदर्शन, साथ ही गुजरात के मनियारा डांडिया लोक नृत्य का आयोजन किया गया। तेलंगाना के लंबाड़ी और मथुरी लोकनृत्यों से भारत की विविधता की सुंदरता जीवंत हुई। लोकप्रिय लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने देशभक्ति के गीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी। संगीत नाटक अकादमी द्वारा रचित मेडले से श्रोता आनंदविभोर हुए जिसने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मेडले के बोल पूरे भारत से देशभक्ति गीत लेखन और लोरी लेखन प्रतियोगिता की विजेता प्रविष्टियों से लिए गए हैं। संगीत नाटक अकादमी द्वारा कोरियोग्राफ की गई नृत्य प्रस्तुति ‘नृत्यरूपा’ ने मंच पर भारत के शास्त्रीय नृत्यों को प्रदर्शित किया।

इस कार्यक्रम का समापन उत्तर प्रदेश के मयूर नृत्य के साथ किया गया, जिसमें होली के रंगों के आनंद और वसंत के आगमन को दर्शाया गया।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..