मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.       अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल       शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

धर्म/संस्कृति

चैत्र नवरात्रि 2023: नवरात्रि पर इस बार 110 वर्षों बन रहा है महासंयोग, पूरे 9 दिनों की होगी नवरात्रि, जानें कब और कैसे करें शक्ति की साधना

March 15, 2023 05:09 PM

चैत्र नवरात्रि 2023 : जिस शक्ति के बगैर मनुष्य क्या किसी भी देवता का कोई अस्तित्व नहीं होता है, उस शक्ति की साधना का महापर्व चैत्र नवरात्रि इस साल 22 मार्च 2023, बुधवार के दिन से प्रारंभ होकर 30 मार्च 2023, गुरुवार तक मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा से शुरू होने वाली नवरात्रि के पहले दिन को हिंदू नववर्ष के रूप में भी जाना जाता है।

मान्यता है कि नए साल की शुरुआत देवी दुर्गा के 09 स्वरूपों की 09 दिनों तक पूजा से शुरु करने पर पूरे साल सुख और सौभाग्य बना रहता है। आइए चैत्र नवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि एवं नियम आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं..

चैत्र नवरात्रि की पूजा का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल चैत्र नवरात्रि का महापर्व 22 मार्च 2023, बुधवार से प्रारंभ होगा। पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि 21 मार्च 2023 को रात्रि 10:52 बजे से प्रांरभ होकर 22 मार्च 2023 को रात्रि 08:20 बजे तक रहेगी।

नवरात्रि के पहले दिन किए जाने वाले कलश की स्थापना का सबसे उत्तम मुहूर्त 22 मार्च 2023 को प्रात:काल 06:23 से लेकर 07:32 बजे तक रहेगा। इस दिन किसी भी शुभ एवं पूजन कार्य के लिए निषिद्ध माना जाने वाला राहुकाल दोपहर 12:28 से लेकर 01:59 बजे तक रहेगा। ऐसे में देवी पूजा को इस दौरान करने से बचें।

चैत्र नवरात्रि में कैसे करें व्रत की शुरुआत

चैत्र मास के शुक्लपक्ष की प्रतिपदा के पहले दिन देवी मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है। इस दिन से देवी पूजा के लिए रखा जाने वाला 09 दिनों का व्रत प्रारंभ होता है और इसी दिन शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना की जाती है। ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान-ध्यान करने के बाद माता के व्रत का संकल्प लें और उसके बाद ईशान कोण में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता की फोटो या प्रतिमा स्थापित करें और विधि-विधान से पूजा करें।

चैत्र नवरात्रि में कैसे करें कलश स्थापना

शक्ति की 09 दिनों तक साधना-आराधना करने के लिए घर के ईशान कोण में कलश स्थापना करनी चाहिए। इसके लिए किसी नदी या सरोवर की पवित्र मिट्टी लेकर गंगाजल की मदद से एक मिट्टी के पात्र में जौ बो दें। इसके बाद उस पात्र में थोड़ा अक्षत डालकर उसके ऊपर कलश स्थापित करें और उसमें एक सिक्का, सुपारी और गंगाजल डालें। इसके बाद कलश के ऊपर लाल चुनरी में लपेटा हुआ नारियल अशोक या आम के पत्तों को दबाते हुए रखें। इसके बाद देवी दुर्गा की पूजा के लिए 09 दिनों तक जलने वाला अखंड दीप जलाएं और मां शैलपुत्री की विधि-विधान से पूजा और उनके मंत्र का जाप करें।

मां दुर्गा के किस स्वरूप की किस दिन होगी पूजा ?

1- नवरात्रि पहला दिन 22 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां शैलपुत्री पूजा (घटस्थापना)

2- नवरात्रि दूसरा दिन 23 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां ब्रह्मचारिणी पूजा

3- नवरात्रि तीसरा दिन 24 मार्च 2023 दिन शुक्रवार: मां चंद्रघंटा पूजा

4- नवरात्रि चौथा दिन 25 मार्च 2023 दिन शनिवार: मां कुष्मांडा पूजा

5- नवरात्रि पांचवां दिन 26 मार्च 2023 दिन रविवार: मां स्कंदमाता पूजा

6- नवरात्रि छठवां दिन 27 मार्च 2023 दिन सोमवार: मां कात्यायनी पूजा

7- नवरात्रि सातवं दिन 28 मार्च 2023 दिन मंगलवार: मां कालरात्रि पूजा

8- नवरात्रि आठवां दिन 29 मार्च 2023 दिन बुधवार: मां महागौरी

9- नवरात्रि 9वां दिन 30 मार्च 2023 दिन गुरुवार: मां सिद्धिदात्री

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी। Himdarshan.com इसकी जिम्मेदारी नहीं लेगा। 

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

चैत्र नवरात्रि 2024 : 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ, नवरात्रि पर 5 राजयोग का अद्भुत संयोग, यहां जानें सही तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त..

चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..

राम नाम सत्या है : जानें, शव ले जाते समय क्यों कहा जाता है राम नाम सत्य है ? पढ़े विस्तार से..

भाई दूज आज, आज इस शुभ मुहूर्त में करें भाई के माथे पर तिलक, बहने भाई दूज पर रखें इन बातों का ध्यान, जाने शुभ मुहूर्त का समय..

शनिदेव सालों बाद बना रहे दुर्लभ शश राजयोग, आने वाले 30 महीनों तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि कृपा, पढ़ें पूरी खबर..

महाशिवरात्रि 2023 : आज है महाशिवरात्रि, यहां जानें शिव जी के पूजन की सही विधि, शुभ मुहूर्त का समय..

करवा चौथ 2022 : करवाचौथ पर शुक्र है अस्त, नवविवाहिता न करें व्रत का शुभारंभ, जानिए करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त..

गणेश चतुर्थी 2022 : 300 साल बाद बेहद दुर्लभ संयोग में होगी गणेश स्‍थापना, जानें क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

सावन 2022 : सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, बदल जाएगी तकदीर..

शनि जयंती- 2022: शनि जयंती पर 30 साल बाद अद्भुत संयोग, आज सूर्यास्त से पहले जरूर करें ये 5 काम, पढ़े विस्तार से..