मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.       अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल       शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

अमेरिका: कैलिफोर्निया के गुरुद्वारे में फायरिंग, दो लोगों ने आपस में की गोलीबारी, दोनों की हालत नाजुक

March 27, 2023 08:56 AM

अमेरिका : अमेरिका के कैलिफोर्निया में एक गुरुद्वारे में शूटआउट की खबर सामने आई है। कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो काउंटी के एक गुरुद्वारे में दो लोगों को गोली मारने की घटना सामने आई है। दोनों पीड़ितों की हालत नाजुक बनी हुई है। सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि ये शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है। यह गोलीबारी दो लोगों के बीच हुई है जो एक दूसरे को जानते थे।

गुरुद्वारे में शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं

सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ कार्यालय के प्रवक्ता अमर गांधी ने कहा कि शूटिंग हेट क्राइम से संबंधित नहीं है और इस घटना को दो लोगों के बीच गोलीबारी के रूप में देखा गया है जो एक दूसरे को जानते हैं। सार्जेंट गांधी ने कहा कि तीन लोग एक लड़ाई में शामिल थे जो एक शूटिंग में तब्दील हो गई। उन्होंने कहा कि दूसरा संदिग्ध नीचे था जब पहले संदिग्ध ने दूसरे वालो के दोस्त को गोली मार दी। इसके बाद दूसरे संदिग्ध ने पहले संदिग्ध को गोली मार दी। सार्जेंट गांधी ने आगे कहा, "ऐसा लगता है कि उस झगड़े में शामिल सभी लोग एक-दूसरे को जानते थे। यह इससे पहले के किसी विवाद से उपजा है।" घटना की जांच की जा रही है।

अमेरिका के डलास शहर में गोलीबारी में चार की मौत

इससे पहले 12 मार्च को अमेरिका के टेक्सास प्रांत के डलास शहर में एक रिहायशी इमारत में हुई गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गयी थी। एक टेलीविजन चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना 12 मार्च की रात हुई। पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि शाम करीब सात बजकर 10 मिनट पर उत्तर-पश्चिम डलास इलाके में गोलीबारी हुई थी। पुलिस के मुताबिक घटनास्थल पर चार लोगों को गोलियां लगीं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

अर्काबुतला के फायरिंग में 6 लोगों की हत्या

वहीं फरवरी महीने में भी अमेरिका में मिसिसिपी के टेट काउंटी स्थित अर्काबुतला नगर में अलग-अलग जगहों पर 6 व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। प्राधिकारियों ने इन हत्याओं के लिए एक व्यक्ति पर आरोप लगाया है। प्राधिकारियों ने कहा था कि हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिसिसिपी के जनसुरक्षा विभाग के प्रवक्ता बेली मार्टिन ने टेट काउंटी के अर्काबुतला में हत्याओं की पुष्टि की थी। काउंटी शेरिफ ब्रैड लांस ने स्थानीय मीडिया को बताया था कि ये हत्याएं एक दुकान और दो घरों में हुईं।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..