मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.       अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल       शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल में व्यवस्था परिवर्तन तो हुआ नहीं, पर व्यवस्थाओं की उड़ी धज्जियां, सैकड़ों संस्थान किए गए बन्द, महज 4 महीनों में लिया 6 हजार करोड़ कर्ज, देखें पूरी खबर और क्या बोले - पूर्व CM जय राम ठाकुर..

April 11, 2023 09:50 AM

मंडी : हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो गया है। बजट सत्र के खत्म होते ही पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने पत्रकारों से बात की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विधानसभा का बजट सत्र समाप्त हो गया है। इसमें विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कांग्रेस के तीन माह के कार्यकाल में ही बड़े मुद्दे उठाने का मौका मिला है। आम तौर पर पहले सत्र में ऐसा नहीं होता है। ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार का व्यवहार मुख्यमंत्री व सरकार का रहा है, उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि सरकार को मंडी प्रदेश का हिस्सा नहीं लग रहा है। 

जयराम ठाकुर ने आगे कहा, "चुनाव में कांग्रेस को मंडी की जनता ने समर्थन नहीं दिया तो इसका मतलब यह नहीं की अनदेखी की जाए।" पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार सरदार पटेल यूनिवर्सिटी को बंद करने के लिए साजिश रच रही है। 35, 000 विद्यार्थियों की परीक्षा 17 अप्रैल से है और अभी तक यूनिवर्सिटी के पास कोई अधिकारी नहीं है। ठाकुर ने कहा, "एक साल पुरानी यूनिवर्सिटी को बंद करने की साजिश दुर्भाग्यपूर्ण।"

पूर्व मुख्यमंत्री ने मंडी हवाई अड्डे का जिक्र कर कांग्रेस सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मंडी हवाई अड्डे का स्थान बदलने का प्रयास हो रहा है। सरकार को लगता है कि हवाई अड्डा दूसरी जगह जरूरी है तो वहां बनाएं। अगर मंडी का हवाई अड्डा शिफ्ट किया गया तो इसका विरोध किया जाएगा।

जयराम ठाकुर ने कहा कि अब तक सर्वे और अन्य कार्यों पर 10 करोड़ का खर्च हो चुका है। जयराम ठाकुर ने यह भी कहा कि बीजेपी ने एक साल में 4 हजार करोड़ रुपये का लोन लिया था, लेकिन कांग्रेस ने चार महीने में ही 6 हजार करोड़ का लोन ले लिया है।

महिलाओं को गुमराह किया'

कांग्रेस ने महिलाओं को 1500 रुपये देने का वादा किया था। इसको लेकर भी जयराम ठाकुर ने सुखविंदर सुक्खू को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को 1500 रुपये देने की घोषणा शिगूफा साबित हुई है। महिलाओं को गुमराह किया गया है।

'व्यवस्था परिवर्तन तो हुआ नहीं, लेकिन...'

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल में सरकार और अधिकारियों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। नेता व अधिकारी एक दूसरे के गले पकड़ रहे हैं। ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने हमारे खिलाफ हेलीकॉप्टर का मुद्दा बनाने का प्रयास किया था, अब कांग्रेस बताए की दो हेलीकॉप्टर की जरूरत क्यों पड़ी है। हमने तो सबसे सस्ती दर पर हेलीकॉप्टर लीज पर लिया था। जयराम ठाकुर ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन तो हुआ नहीं, लेकिन राज्य में व्यवस्थाओं की धज्जियां जरूर उड़ा दी गई हैं।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का राशिफल: 19 मई 2024; आज वृषभ राशि में बना गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें दैनिक राशिफल

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.

अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..

देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर

सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..

पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: पर्यटन नगरी मनाली में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव, पढ़ें पूरी ख़बर..