मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.       अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल       शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल में बादल फटने से तबाही : मंडी में कई बीघा जमीन बही, दुकानों-गाड़ियों को भारी नुकसान, पढ़ें पूरी खबर..

June 14, 2023 08:42 AM

मंडी: हिमाचल में मानसून की दस्तक से पहले ही भारी बारिश से तबाही शुरू हो गई है। मंडी जिला की दुर्गम ग्राम पंचायत धनयारा में मंगलवार देर शाम बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात बन गए। इस घटना में दोगरी, हाड़ाबोई और करला गांव के लोगों की कई बीघा जमीन बाढ़ के पानी में बह गई।

दोगरी में दो गाड़ियां भी पानी में बह गई। यहां कुछ दुकानों को भी बड़े बड़े पत्थर गिरने से नुकसान हुआ। बादल फटने के बाद हाड़ाबोई में गौशाला क्षतिग्रस्त होने के बाद एक गाय की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गाय को रेस्क्यू किया गया। स्थानीय लोगों और प्रशासन ने देर रात तक करीब 4 घंटे का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 40 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया।

धनयारा पंचायत की प्रधान मीरा देवी ने बताया कि बादल फटने से भारी तबाही हुई है। लोगों की कई बीघा जमीन बाढ़ में बह गई और क्षेत्र के सभी संपर्क मार्ग भी टूट गए। उन्होंने बताया कि रात होने की वजह से रेस्क्यू में परेशानी आ रही है। नुकसान का आकलन सुबह ही लगाया जा सकेगा।

आज और कल भी येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने आज व कल के लिए भी भारी बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट जारी कर रखा है। खासकर कल प्रदेश के अधिकांश भागों में बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से आंधी व तूफान की भी चेतावनी दी गई है। प्रदेश में 19 जून तक मौसम खराब रहेगा, लेकिन 17 जून तक बारिश का येलो अलर्ट दिया गया है।

प्रदेश के अन्य भागों में रात को भारी बारिश

मंडी के अलावा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी बीती रात तेज बारिश हुई। इससे रात के तापमान में गिरावट आई है। प्रदेशवासियों ने इससे गर्मी से राहत की सांस ली है, क्योंकि बीती शाम तक प्रदेश के 12 शहरों का पारा 30 डिग्री पार हो गया था। इससे मैदानों के साथ साथ पहाड़ भी तपने लगे थे। ऊना का पारा सबसे ज्यादा 40 डिग्री और धोलाकुआं का तापमान 39.7 डिग्री तक पहुंच गया था।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का राशिफल: 19 मई 2024; आज वृषभ राशि में बना गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें दैनिक राशिफल

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.

अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..

देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर

सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..

पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: पर्यटन नगरी मनाली में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव, पढ़ें पूरी ख़बर..