मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.       अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल       शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल | सोलन

शाबाश सोलन पुलिस: सोलन पुलिस ने दो चिट्टा गिरोह का किया पर्दाफाश, मुख्य सरगना समेत 16 तस्कर किए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

September 27, 2023 10:38 AM
फ़ोटो सोर्स : सोशल मीडिया
Om Prakash Thakur

शाबाश हिमाचल पुलिस: सोलन पुलिस ने दो चिट्टा गिरोह का किया पर्दाफाश, मुख्य सरगना समेत 16 तस्कर किए गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन: हिमाचल प्रदेश में सक्रिय चिट्टा तस्करी के दो गिरोह का सोलन पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इसमें दोनों गिरोह के सप्लायर, एजेंट और मुख्य सरगना समेत 16 लोग गिरफ्तार किए हैं। इन आरोपियों से पुलिस ने 167 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया है। गिरफ्तार मुख्य आरोपियों में असम का दंपती, नाइजीरियन समेत दिल्ली का एक कारोबारी भी शामिल है। ये पंजाब, हरियाणा समेत हिमाचल में चिट्टा सप्लाई कर रहे थे।

पुलिस ने यह सफलता चिट्टे की छुट-पुट खेप के साथ गिरफ्तार शिमला, सोलन, धर्मपुर, हरियाणा से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर की। इसमें नाइजीरियन और दिल्ली के कारोबारी को पुलिस सोलन लेकर पहुंच गई है। इन्हें कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। इन दोनों गिरोह का जाल पूरे हिमाचल में फैला हुआ है। इनके संपर्क में सैकड़ों युवा हैं। वे इनसे चिट्टे की खरीद करते हैं। आरोपियों की बैंक ट्रांजेक्शन से यह खुलासा हुआ है।

प्रदेश में सक्रिय गिरोह-01

सोलन पुलिस की विशेष टीम करीब दो महीनों से बड़े चिट्टा तस्करों पर निगरान रख रही थी। 19 सितंबर को धर्मपुर क्षेत्र में अरुण कुमार उर्फ अब्बू के ठिकाने पर छापा मार कर 10.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 सप्लायरों की पहचान कर उनकी गतिविधियों की निगरानी की। सूरजपुर पिंजौर के पति-पत्नी भी इसमें शामिल पाए गए। वे दास रोड पान बाजार गुवाहट्टी आसाम हाल किरायेदार सुभाष नगर कलौनी सुरजपुर में रह रहे थे। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पूछताछ में चिट्टे के मुख्य सरगना का खुलासा हुआ। पुलिस ने टीम गठित कर दिल्ली के नवादा क्षेत्र से नाइजीरियन मूल के व्यक्ति अनसलीम नवागु को गिरफ्तार कर लिया है। उसे पुलिस सोलन लाई है। इस मामले में पुलिस ने चिट्टा खरीदने वाले, चिट्टा बेचने वाले, चिट्टा सप्लायर समेत 10 बिचौलिये को 55 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है।

गिरोह-02

पुलिस ने 4 सितंबर को आशीष और कुशाल चौहान निवासी कोटखाई जिला शिमला से 11 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद रिमांड पर लिया गया। जांच में पता चला कि शिमला के चिढ़गांव निवासी आरोपी हरिंदर मांटा ने इनको चिट्टा बेचा। 6 सितंबर को पुलिस ने हरिंदर को 101 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार कर लिया। वहीं इसकी निशानदेही पर पुलिस ने अरुण यादव निवासी जिला बदायूं उत्तर प्रदेश को भी गिरफ्तार किया।

आरोपी अरुण खेप सतीश से लेकर आया था। इसे हरिंदर मांटा की ओर से आगे शिमला और सोलन के युवाओं को बेचना था। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने इस गिरोह के मुख्य सरगना तक पहुंची। पुलिस ने समीर श्रीवास्तव, निवासी उत्तम नगर दिल्ली जो परचून की दुकान चलाता है को गिरफ्तार किया। उसे पुलिस सोलन लेकर पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर 112 ग्राम चिट्टे बरामद किया है।

साभार : अमर उजाला

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

आज का राशिफल: 19 मई 2024; आज वृषभ राशि में बना गजलक्ष्मी योग, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें दैनिक राशिफल

मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.

अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..

देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर

सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..

पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: पर्यटन नगरी मनाली में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव, पढ़ें पूरी ख़बर..