अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल       शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल: पर्यटन नगरी मनाली में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव, पढ़ें पूरी ख़बर..      

हिमाचल | शिमला

हिमाचल के डॉक्टर सामूहिक अवकाश, NPA बंद करने से भड़के, मरीजों की परेशानी बढ़ी, प्राइवेट अस्पताल जाने को मजबूर, पढ़ें पूरी खबर..

March 07, 2024 05:23 PM
Om Prakash Thakur

हिमाचल में आज प्रदेशभर के डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर हैं जिसके चलते इमरजेंसी केस को छोड़कर सभी स्वास्थ्य सेवाएं बंद है। ऐसे में अस्पताल में इलाज करवाने आए मरीजों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और उन्हें इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है.. पढ़ें पूरी खबर..

शिमला: (HD News); हिमाचल प्रदेश के सभी अस्पतालों में डॉक्टर आज सामूहिक अवकाश पर हैं। डॉक्टर की हड़ताल से मरीजों और उनके तीमारदारों को सुबह से ही परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। खासकर वो मरीज जिन्हें डॉक्टरों की स्ट्राइक की जानकारी नहीं थी। शिमला के रिपन अस्पताल में भी आज सुबह से मरीजों को काफी अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीडीयू शिमला में सुबह से मरीज डॉक्टर्स का इंतजार करते रहे।

प्रदेश के दूर दराज क्षेत्रों से इलाज के लिए शिमला के रिपन अस्पताल पहुंचे मरीजों का कहना है कि उन्हें डॉक्टरों की स्ट्राइक की जानकारी नहीं थी। वह काफ़ी दूर से इलाज के लिए किराया खर्च कर आए हैं। अस्पताल में कोई भी डॉक्टर नहीं मिल रहा है जिससे उन्हें भटकना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शिमला में होटल में ठहरना पड़ेगा जिससे उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ी रही है। सरकार को डॉक्टरों की बात सुननी चाहिए ताकि जनता को समस्याओं से न जूझना पड़े।

वहीं रिपन अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक लोकेंद्र शर्मा ने बताया कि आज डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर है। अस्पताल में दूरदराज क्षेत्रों व स्थानीय लोग भी इलाज के लिए आए हैं। शायद उन्हें आज सामूहिक अवकाश की जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सभी इमरजेंसी सेवाएं लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि कल शिवरात्रि की छुट्टी हैं परसों से अस्पताल में डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे।

बता दे कि डॉक्टरों का एनपीए जारी न किए जाने और अन्य मांग मांगे पूरी न होने के विरोध में ये अवकाश पर गए हैं। डॉक्टरों के छुट्टी पर जाने से प्रदेश के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ऐसे में कल भी छुट्टी होने की वजह से मरीजों को परेशानी झेलनी पड़ेगी।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..

देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर

सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..

पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल: पर्यटन नगरी मनाली में महिला की हत्या, आरोपी बैग में भरकर ले जा रहा था शव, पढ़ें पूरी ख़बर..

VIDEO : शराब के नशे में धुत होकर शिक्षा के मंदिर पहुंचा प्रवक्ता, SMC ने की कड़ी कार्रवाई की मांग, शराबी प्रवक्ता की खबर आग की तरह पूरे प्रदेश में फैली, देखें पूरी ख़बर..

हिमाचल : प्रदेश के इस जिला कारागार में महिला कैदी की संदिग्ध हालात में मौत, मामले की जांच शुरू, पढ़ें पूरी खबर..