मानव कल्याण सेवा समिति के द्वारा नगर निगम शिमला के अंतर्गत वार्ड टूटू , बीएड कालेज टूटू में नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, पढ़ें पूरी खबर.       अर्की के ऐतिहासिक देवस्थल देवधार मन्दिर का वार्षिक भंडारा 19 मई को होगा आयोजित, आप सभी सादर आमंत्रित..       देश की जनता बढ़ रही है बदलाव की ओर, प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं राजनीति,पढ़ें पूरी ख़बर       सोलन: प्रसिद्ध धार्मिक स्थल "धार वाले देव" मंदिर सेरीघाट में 19 मई को होगा विशाल भंडारा, नई फसल का चढ़ेगा कुलिष्ट को चढ़ावा, लगेगा देव अखाड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 18 मई 2024; आज इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की कृपा दृष्टि, जिंदगी में आ रही सभी बाधाएं होंगी दूर, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल..       दर्दनाक हादसा ! गौशाला में लगी आग, एक व्यक्ति की मौत, बचाने गया बेटा भी झुलसा, हालत गम्भीर, पढ़ें पूरी खबर,..       पेयजल की किल्लत से जूझ रहा शिमला, सरकार चुनावों में व्यस्त, जनता त्रस्त, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला में व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला, आराेपी फरार, तलाश में जुटी पुलिस, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफ़ल: 17 मई 2024: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां धन लक्ष्मी की कृपा दृष्टि, जानिए क्या कहता है आपका दैनिक राशिफल       शिमला में इंसानियत हुई शर्मसार, दलित युवक को बेरहमी से पीटा, मुंह पर किया पेशाब, 5 आरोपी गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..      

देश/विदेश

Brazil: ब्राजील के कई शहरों में बाढ़ और भूस्खलन, 24 लोगों की मौत, कार्निवल रद्द

February 20, 2023 08:08 AM

ब्राजील की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य साओ पाउलो बाढ़ और भूस्खलन से बुरी तरह प्रभावित है। ब्राजील के अधिकारियों ने रविवार को कहा कि का उत्तरी साओ पाउलो राज्य के कई शहरों बाढ़ और भूस्खलन के कारण गंभीर स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने बताया कि बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 24 लोगों की मौत हो गई है और यह संख्या अभी बढ़ सकती है।

साओ पाउलो के दो शहर साओ सेबस्टियाओ और बर्टिओगा सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दोनों शहरों ने अपने कार्निवल उत्सव को रद्द कर दिया है, क्योंकि बचाव दल लापता, घायलों और मलबे में मृत लोगों को खोजने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। साओ सेबेस्टियाओ के मेयर फेलिप ऑगस्टो ने कहा कि हमारे बचाव दल कई स्थानों पर जाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं; यह एक अराजक स्थिति है। ऑगस्टो ने अपने सोशल मीडिया चैनलों पर अपने शहर में व्यापक विनाश के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। जिसमें पानी भरी सड़क पर खड़े स्थानीय लोगों द्वारा एक बच्चे को बचाए जाने का वीडियो भी शामिल है।

साओ पाउलो राज्य सरकार ने एक बयान में कहा कि क्षेत्र में बारिश एक दिन में 600 मिलीमीटर से अधिक दर्ज गई है, जो इतनी कम अवधि में ब्राजील में अब तक की सबसे अधिक बारिश में से एक है। राज्य सरकार ने कहा कि अकेले बर्टिओगा में उस अवधि के दौरान 687 मिलीमीटर बारिश हुई। गवर्नर तारसीसियो डी फ्रीटास ने एक बयान में कहा कि उन्होंने सेना से समर्थन का अनुरोध किया है, जो इस क्षेत्र में दो हवाई जहाज और बचाव दल भेजेगा। उन्होंने उबातुबा, साओ सेबस्टियाओ, इल्हाबेला, कारागुआटाटुबा और बर्टिओगा शहरों के लिए एक सार्वजनिक आपदा आदेश जारी किया।

टीवी फुटेज में दिखाया गया है कि घरों में बाढ़ आ गई है और केवल छत दिखाई दे रही है। स्थानीय निवासी वस्तुओं और लोगों को उच्च स्थानों पर ले जाने के लिए छोटी नावों का उपयोग कर रहे हैं। एक सड़क जो रियो डी जनेरियो को सैंटोस के बंदरगाह शहर से जोड़ती है, भूस्खलन और बाढ़ से अवरुद्ध हो गई है।

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..