आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला       हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर की तीसरी मंजिल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

गुरुवार का राशिफ़ल : 17 सितंबर 2020; जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

September 17, 2020 06:03 AM

आज का राशिफल: 17 सितंबर दिन गुरुवार को चंद्रमा का संचार दिन में 3 बजकर 7 मिनट पर कन्या राशि में हो रहा है जिससे 3 ग्रहों का संयोग बनेगा। सूर्य और चंद्रमा दोनों ही एक ही नक्षत्र में होंगे। इस शुभ स्थिति में आप सभी के लिए आज का दिन कैसा रहने वाला है, देखिए गुरुवार का राशिफ़ल -

मेष: घर के सदस्य या फिर संतान के व्यवहार से आप दुःखी रहेंगे। पत्नी या प्रेमिका भी इस प्रकार के आचरण से आपको व्यथित कर सकती हैं ताकि आप मन ही मन परेशान रहें। आज न चाहते हुए भी आपको कुछ ऐसा काम करना पड़ सकता है जो दूसरों के लिए असुविधाजनक होगा। ऐसे में बेहतर होगा क‍ि समझदारी से काम लें।

वृषभ: आज आपको व्‍यवसाय में उच्‍चाध‍िकार‍ियों का पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी में हो सकता है कि किसी वजह से आज आपकी बहस हो जाए, ऐसी स्थिति में वाणी पर संयम रखने की आवश्‍यकता है। अन्‍यथा अनिश्चितता के कारण मानसिक तनाव की स्थितियां आ सकती हैं। यदि आप मकान-जायदाद में न‍िवेश करना चाहते हैं तो क‍िसी जानकार की राय जरूर ले लें।

मिथुन: आज आपका द‍िन अच्‍छा बीतेगा। कार्यक्षेत्र में भी सभी का सहयोग‍ म‍िलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में यदि आगे बढ़ने के लिए प्रयासरत हैं तो आज का दिन आपके लिए शुभ हो सकता है। दोपहर तक आर्थिक संकट भी खत्म होंगे। लेक‍िन कार्यक्षेत्र की धीमी गति से मानसिक तनाव पैदा हो सकता है। हर बात का दोहरा अर्थ निकलता है, सावधान रहें।

कर्क: आज सुबह से ही कुछ प्रतिकूल समय रहेगा। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर आपका मूड भी कुछ खराब हो सकता है। लेकिन आप धैर्य बनाए रखें। शाम तक स्थितियां आपके ल‍िए बेहतर हो सकती हैं। सेहत संबंधी समस्‍याएं भी हो सकती हैं। न‍ियम‍ित चेकअप का रुटीन न ब‍िगड़ने दें।

सिंह: आज आपका द‍िन औसत रहेगा। कारोबार की स्थिति भी सुधरती हुई नजर आएगी। किसी बड़े अधिकारी के सहयोग से नौकरी में आपकी मजबूत है। इसल‍िए विरोधी और आलोचना करने वाले लोग आपका कुछ नहीं ब‍िगाड़ पाएंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। इसके चलते हो सकता है कि कुछ परेशानियों का सामना करना पड़े।

कन्या: आज आय की अपेक्षा व्‍यय अधिक होगा। ऐसे में संतुलन बनाने की जरूरत है। ध्‍यान रखें क‍ि अच्‍छे मूड में होने का यह आशय कतई नहीं है क‍ि दूसरों की मदद करने में आप अच्‍छे-खराब को एक समान मान लें। मदद हमेशा जरूरतमंदों की ही की जानी चाहिए। अन्‍यथा दूसरे आपके इस स्‍वभाव का फायदा उठा सकते हैं। म‍ित्रों के सहयोग से द‍िन का दूसरा पहर अच्‍छा बीतेगा।

तुला: किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए आपको तैयार रहना है। अगर आप अपने व्यवसाय या कारोबार से संबंधित कोई अनुबंध या लिखा-पढ़ी करना चाहते हैं तो दिन के समय ही पूरा कर लें। यही समय आपके ल‍िए बेहतर है। पर‍िवार के सदस्‍यों के साथ आज का द‍िन अच्‍छा बीतेगा। दोपहर तक किसी शुभ समाचार मिलने का संयोग बन रहा है। शाम तक किसी ऐसे व्‍यक्ति से मुलाकात होगी, जिसका लंबे अरसे से आपको इंतजार था।

वृश्चिक: कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना तो होगी, लेकिन साथ ही शत्रुओं का आपके प्रति वैमनस्य भी बढ़ेगा। ऐसे में आपको परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है। बस आपको अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। इससे सबकुछ बेहतर होगा। क्‍योंकि कभी भी किसी भी अच्‍छे काम का फल बुरा नहीं होता। बाकी आज का द‍िन मिश्रित फलदायक रहेगा।

धनु: कई दिनों से आप किसी छोटे-मोटे काम के बिगड़ जाने से आश्चर्यचकित हैं। हो सकता है आज आपके इस काम में सुधार हो जाए। फिर भी किसी व्यर्थ की डर या आशंका से आपका मन अशांत रह सकता है। दोपहर बाद कुछ भागदौड़ करने से छिटपुट लाभ हो सकते हैं। आज किसी के विवाह संबंधी निर्णय लेने में आप प्रमुख भूमिका निभाएंगे। ऐसे में कोई जल्‍दबाजी करने के बजाए अच्‍छे से सोच समझ लें। तभी फैसला सुनाएं अन्‍यथा अपनों को ठेस पहुंच सकती है।

मकर: आज आपको नौकरी-व्‍यवसाय में कड़ी प्रतिस्‍पर्धा का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा हो सकता है कि किसी कार्य को शुरू करने के लिए आपको अभी और वक्‍त लगे। इससे आप परेशान भी हो सकते हैं लेकिन याद रखें कि जब कभी परेशनियां अधिक बढ़ जाएं तो इसका मतलब होता है कि वह जल्‍दी ही खत्‍म होने वाली हैं। आज प्रियजनों की तरफ से भी अच्छी खबरें मिलेंगी और किसी धार्मिक कार्य के लिए योजना बनाते वक्त आपकी सलाह ली जाएगी।

कुंभ: इस समय अपने कार्यक्षेत्र में आने जाने और सभी कार्यों को समय पर निबटाने का दौर चल रहा है। इस बीच कुछ अपने ही लोग आपकी चिंता बढ़ा भी सकते हैं। यदि आप प्रेम संबंध में हैं तो जल्‍दी ही इस बारे में कोई फैसला ले लें अन्‍यथा आपके ल‍िए द‍िक्‍कतें खड़ी हो सकती हैं। जीवनसाथी के साथ आज का द‍िन अच्‍छा बीतेगा। साह‍ित्‍य संबंधी क्षेत्र में नाम बनाने के ल‍िए आपको अभी और प्रयास करने होंगे।

मीन: आज आपका स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा। दिन के पहले हिस्से में बहुत सारे काम एक साथ आपके सामने लटके रहेंगे। जहां तक हो सके इनमें महत्वपूर्ण कार्य को पहले पूरे कर लें। ताकि आपको क‍िसी नुकसान का सामना न करना पड़े। दोपहर बाद फिर से समय ठीक नहीं है। बनते काम में रुकावटें पैदा होंगी और उसका मानसिक अवसाद शाम तक बना रहेगा। मित्रों का सहयोग लेना जरूरी होगा।

Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है जो हमने सोशल साइट्स से लिया गया है। हिमदर्शन न्यूज़ पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सही/सटीक बैठे। जिस किसी भी पाठक को अपनी कुंडली के अनुसार जानकारी लेनी हो वो अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है । ... धन्यवाद.

गुरुवार का पंचांग : 17 सितंबर 2020; जानिए आज का शुभमुहूर्त और राहुकाल का समय

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है

आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल