आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला       हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..       राजधानी शिमला में 25 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, घर की तीसरी मंजिल में लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, पढ़ें पूरी खबर..      

राशिफल

आज बुधवार 14 अक्टूबर 2020; पढ़े अपना आज का राशिफल, विस्तार से..

October 14, 2020 07:59 AM

मेष : नीतिगत निर्णय लेते समय ध्यान रखें कि कम रिस्क वाला कदम उठाएं। काम को लेकर कोई लापरवाही न बरतें। गुस्से में आकर किसी को बुरा भला न बोलें। ऑफिस के कामकाज में खुद को आलस्य से पूरी तरह दूर रखें। अगर आप एनजीओ या सेवा संस्थान से जुड़े हैं तो कई लोग मदद मांगने के लिए आ सकते हैं। कारोबार शुरू करने वाले कोशिश करें कि पिता से आर्थिक मदद न लेनी पड़े, ऐसा करना पड़ रहा है तो कुछ समय रुकना ज्यादा सही होगा। जो बच्चे टीवी-लैपटॉप या मोबाइल ज्यादा प्रयोग करते हैं, उन्हें इससे बचना है। 

पढ़े : आज का पंचांग, शुभमुहूर्त व राहुकाल..

वृष : आज के दिन पूरे आत्मविश्वास और समय बाध्यता के साथ काम करने की आवश्यकता पड़ने वाली है। कल की भांति ही आज भी आलस्य दूर रहें. कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ाई जा रही हैं तो चिंतित न हों। फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होने की उम्मीद है । कला जगत से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आंतों से संबंधित यदि कोई समस्या है तो अधिक मिर्च-मसाला या गरिष्ठ भोजन न करें। घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। प्रेम संबंधों को लेकर गंभीर हैं तो बात बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा है। 

मिथुन : आज के दिन चापलूस प्रकृति के लोगों से बचकर रहें। लोभ-लालच भी मुश्किल में डाल सकता है। किसी काम में अगर बाधा आ रही है तो कुछ वक्त तक रुकना फायदेमंद होगा। नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के अनुरूप पूरा फल मिलता नजर नहीं आ रहा है, तो समय की मांग को देखते हुए धैर्य रखें। कारोबारी वर्ग को आज अच्छा मुनाफा होगा। विद्यार्थी और युवा परिश्रम कर लक्ष्य के प्रति फोकस बढ़ाएं। हेल्थ में लिवर संबंधी परेशानियां घेर सकती हैं। खानपान संतुलित और पौस्टिक रखें। घर पर जीवनसाथी को काम करने की सलाह देनी चाहिए। घर में सभी से तालमेल बेहतर बनेगा।

कर्क : आज के दिन मन में कोई चिंता है तो उसका समाधान मिलता हुआ नजर आ रहा है। ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो कामकाज में तेजी दिखाने की जरूरत होगी, तो वहीं दूसरी ओर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े लोग अच्छा परफॉर्म करेंगे। कारोबारियों को पहले नाकाम हो चुके डील या निवेश को लेकर सुखद समाचार मिलेंगे। विद्यार्थियों को स्कूल की तरफ से प्रोजेक्ट मिल सकता है। सेहत में हड्डी रोगों से परेशान लोगों को सतर्कता बढ़ाने की जरूरत है, चोट लगने से हड्डी फैक्चर तक हो सकती है। बड़े भाई को अचानक लाभ मिलता नजर आ रहा है। किसी गरीब महिला को संभव हो तो दूध का दान करें। 

पढ़े : आज का पंचांग, शुभमुहूर्त व राहुकाल..

सिंह : आज कई दिन की परिश्रम के बाद मन आराम चाहता है नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को ग्रहों को देखते हुए सलाह दी जाती है की कामकाज में तकनीकी का इस्तेमाल कर पूरा करेंगे तो बेहतर रिजल्ट पा सकेंगे। कारोबार की बात करें तो जो लोग कीटनाशक दवाई बेच रहें हैं उन व्यापारियों को अच्छा लाभ होगा। विद्यार्थी क्रिएटिविटी बढ़ाएं, पढाई करने के तरीके में बदलाव अच्छा परिणाम लाएंगा. स्वास्थ्य को लेकर गिरावट का दौर है। तनाव बढ़ाने से बचें. घर की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें, चोरी या नुकसान की आशंका है। यात्राओं को लेकर संभावनाएं बन रही हैं, लेकिन महामारी के प्रति सजगता बरतनी होगी।

कन्या : आज के दिन खुद को शांत रखने की कोशिश करें। अचानक आया गुस्सा बनता काम बिगाड़ सकता है, साथ ही नकारात्मक बातों से भी बचें, उसे महत्व नहीं देने से पूरा दिन अच्छे से बीतेगा। नौकरी से जुड़े लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो टीम के साथ तालमेल और बढ़ाने की जरूरत होगी। हतोत्साहित न हों। कारोबारी कोई भी काम का फैसला जल्दबाजी में आकर न करें। यदि आपको हेयर फॉल अधिक हो रहा है, तो हेड मसाज या कॉस्मेटिक ट्रीटमेंट भी ले सकते हैं। संभव हो तो घर के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति के साथ थोड़ा समय बताएं। परिवार से सहयोग बढ़ेगा।

तुला : आज के दिन आपके लिए ग्रहों की स्थिति बहुत सकारात्मक है। तो वहीं दूसरी ओर भाग्य का सपोर्ट भी मिलेगा, जो काम अभी तक बनते-बनते बिगड़ गए, वह भी आज तेजी से काम करके बनाए जा सकते हैं। कारोबार में साझेदार अगर आप से वरिष्ठ हैं तो उनकी सलाह और मार्गदर्शन को अनदेखी न करें। उन्हें महत्व देने से आपको लाभ मिलेगा। फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को नौकरी का अच्छा ऑफर मिलेगा। आग लगने और सड़क दुर्घटना की आशंका है, सावधानी से रहें। आज पारिवारिक षड्यंत्र आदि को लेकर सतर्क रहे। घर में सभी के साथ मेलभाव के साथ दिन बिताएं।

पढ़े : आज का पंचांग, शुभमुहूर्त व राहुकाल..

वृश्चिक : आज अपनों पर शंका करना ठीक नहीं होगा। ऐसा करने से उनका भरोसा खो देंगे और रिश्तों में खटास भी आएगी। खुद को भ्रमित करने से बचाएं। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। नौकरी के लिए किसी बड़ी कंपनी में आवेदन कर रखा है तो ऑफर आ सकता है। व्यापारी अधिक मुनाफा कमाने के लिए आंख मूंदकर किसी को उधार न बांटें। युवा वर्ग यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें अन्यथा आर्थिक दंड भुगतने के साथ दुर्घटना की भी आशंका है। सेहत को लेकर रक्त से जुड़ी बीमारियों से सतर्क रहने की जरूरत है। घर में ख़रीददारी के लिए योजना बना रहे हैं तो दिन शुभ रहेगा।

धनु : आज के दिन ऐसे कामों पर फोकस करें, जो बीते दिनों में किसी कारणवश पूरे नहीं हो पाए. नौकरी पेशा की बात करें तो आज कुछ दबाव बढ़ेगा, ऐसे में आपको अच्छा प्रदर्शन करना होगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी काम करने का अच्छा अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को आज बड़े सौदे करने से बचने की जरूरत है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। अचानक गिरावट की आशंका बनी हुई है। घर में अगर कोई छोटा बच्चा है तो उसकी सेहत का खास ख्याल रखना होगा। पारिवारिक परिस्थितियां अच्छी रहेंगी। किसी पुराने रिश्तेदार या मित्र का घर पर आगमन हो सकता है।

मकर : यदि आपका मन लंबे समय से व्यथित चल रह रहा है तो इसका असर अब स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। आज अगर कोई अपना आपसे मदद चाह रहा है तो हरसंभव मदद करनी चाहिए। ऑफिस में बिना बॉस की सहमति कोई महत्वपूर्ण कदम न उठाएं। बिजनेस में दूध से संबंधित व्यापार करने वाले को अच्छा मुनाफा मिलेगा। हेल्थ में जिन्हें अधिकतर कब्ज की समस्या रहती है, वह बेहद महीन भोजन न करें, दिनचर्या में एक मोटा अनाज जोड़ना होगा। घर में कई दिनों से हवन आदि कराने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज से ही तैयारी शुरू कर सकते हैं। आने वाले किसी शुभ दिन इसे पूरा कराएं। 

पढ़े : आज का पंचांग, शुभमुहूर्त व राहुकाल..

कुम्भ : आज स्वभाव-बर्ताव दोनों में सहज होने की जरूरत है। कोई नाराज है तो खुद पहल कर मना लें। कामकाज में बढ़ोतरी के लिए अपना नेटवर्क बढ़ाएं और संपर्कों को मजबूत करें। ऑफिस में स्टाफ कम हो सकता है, मानसिक तौर पर तैयार होकर कामों को निपटाएं। कारोबार में महिला साझेदार हैं तो उनके निर्णय पर विचार करें, व्यापार बढ़ाने के लिए उनका खुश होना बेहद जरूरी है। युवा वर्ग चैरिटेबल कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें। विद्यार्थियों के लिए फोकस बढ़ाना होगा। स्वास्थ्य को लेकर स्किन संबंधी बीमारियाँ परेशान कर सकती हैं। परिवार में मौसी या मां तुल्य महिला की तबियत में अचानक गिरावट की आशंका है।

मीन : आज के दिन मन में नकारात्मक विचार प्रभावी रहेंगे। मन अगर प्रसन्न महसूस न कर रहा हो तो आत्मविश्वास मजबूत करने की कोशिश करें. मित्रों और अपनों से गपशप कर अच्छा फील कर सकते हैं। ऑफिस में आला अफसरों के साथ नोकझोंक से बचें, उनके निर्देशों का पालन करें और बॉस से बर्ताव अच्छा रखें। कारोबारियों के लिए दिन सामान्य है। माइग्रेन के रोगियों को बहुत सतर्क रहने की जरूरत है, सिर दर्द की आशंका है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। दांपत्य जीवन में खटास बढ़ सकती है. कोशिश करें तालमेल बढ़ाकर स्थितियां बिगड़ने से बचाएं। पैतृक संपत्ति का लाभ होने की संभावनाएं बन रही है।

पढ़े : आज का पंचांग, शुभमुहूर्त व राहुकाल..

Note: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार है। यह राशिफ़ल सोशल मीडिया से लिया गया है। इसलिए हिमदर्शन न्यूज़ पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर खरा उतरे। जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वे अपनी कुंडली के अनुसार किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें है। 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है

आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..

आज का राशिफल : 27 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर रहेगी शनि देव की टेढ़ी नजर, पूरे दिन इन मामलों में रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल