मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?      

हिमाचल | कांगड़ा

मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले को करोड़ो की विकासात्मक परियोजनाएं की समर्पित

August 08, 2020 06:13 PM
शिमला: जय राम ठाकुर ने तलवाड़ में 5.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय बहु तकनीकी महाविद्यालय के शैक्षणिक खंड का लोकार्पण किया। उन्होंने 37.55 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 132 केवी विद्युत उप-केंद्र कंगैहण का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने 3.27 करोड़ रुपये की लागत से भेड़ी उपरली से भुुलन्दर सड़क के स्तरोन्नयन, 7.57 करोड़ रुपये की लागत से जांगल से ओच कलां सड़क के स्तरोन्नयन, 3.23 करोड़ रुपये से तरेहला बधाला और कोटलू सड़क के शेष कार्य, पांच करोड़ रुपये से निर्मित होने वाले स्वामी विवेकानन्द राजकीय महाविद्यालय के नए भवन, धुपक्यारा, साईं गरहून, हरदून, कुटवाला और लाहर इत्यादि के निवासियों के लिए 2.90 करोड़ रुपये की उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, तहसील जयसिंहपुर में जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1.98 करोड़ रुपये की अंदराणा बांधन उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, जल जीवन मिशन के अंतर्गत 1.50 करोड़ रुपये से हरसी संघोल उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना, पानी के घरेलु कनेक्शन उपलब्ध करवाने के लिए 7.01 करोड़ रुपये से द्रमान जालग उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया।
 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने चढिहार खास और बैजनाथ तथा जय सिंहपुर क्षेत्र के बैजनाथ, लंबागांव और पंचरूखी खंड के विभिन्न गांव के लिए 43.88 करोड़ रुपये की लागत की पेयजल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी के कारण प्रदेश सरकार कोे लोकार्पण और शिलान्यास समारोह वर्चुअल करने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता को 130 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की गईं।
 
मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए पर्याप्त एहतियात बरतने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह प्रदेश के लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आशीर्वाद उनके साथ है। प्रधानमंत्री ने प्रदेश सरकार के वर्तमान कार्यकाल के दौरान तीन बार राज्य का दौरा किया। प्रधानमंत्री हमेशा राज्य के लोगों की विकास संबंधी जरूरतों का ध्यान रखते हैं। प्रधानमंत्री ने कोरोना महामारी के दौरान देश का कुशलतापूर्वक नेतृत्व किया तथा देश में कोविड-19 के कारण होने वाली मौतें विकसित देशों की अपेक्षा सबसे कम है।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत एवं कुशल नेतृत्व के कारण अयोध्या में श्री राम मन्दिर के भूमि पूजन से करोड़ों भारतीयों का सपना साकार हुआ है और श्री राम के भव्य मन्दिर का निर्माण कार्य दो-तीन वर्षों में पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में कई अन्य ऐतिहासिक निर्णय जैसे अनुच्छेद-370, तीन तलाक को समाप्त करना इत्यादि शामिल हैं।
 
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर केन्द्र सरकार ने राज्य में सिंचाई, बहुद्देश्यीय तथा बाढ़ नियंत्रण योजनाओं से संबंधित 7922 करोड़ रुपये की छः परियोजनाओं के निवेश को स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 6947 करोड़ रुपये की रेणुकाजी बांध परियोजना (राष्ट्रीय परियोजना) तथा 975.70 करोड़ रुपये की लागत की बांढ़ नियंत्रण कार्य/भूमि कटाव को रोकने के उपाय से संबंधित पांच परियोजनाएं शामिल की जाएंगी।
 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..

शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024