मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?      

राशिफल

साप्ताहिक राशिफल : इन पांच राशियों के लिए यह हफ्ता रहेगा शुभ, नौकरी और बिजनेस में लाभ मिलने का योग

October 11, 2020 03:00 PM

साप्ताहिक राशिफल में जातक अपनी राशि से आने वाले वाले सात दिनों की सम्पूर्ण जानकारी ले सकता है। साप्ताहिक फलादेश में पूरे हफ्ते के राशि चक्र की गणना कर जातक के आने वाले सात दिनों के अच्छे और बुरे दिनो का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। अपना राशि फलादेश जानने के लिए नीचे दी गई राशियों मे अपनी राशि के अनुसार अपना राशिफ़ल पढ़ें..

12 अक्टूबर 2020 से 18 अक्टूबर 2020

मेष : मेष राशि वालों को बीते समय में किए गये कार्यों का फल इस सप्ताह के अंत तक मिलने की संभावना बनेगी। कार्यस्थल में सहयोगियों से ताल-मेल बढ़ेगा। 12 अक्तूबर को आकस्मिक खर्चे का योग बनेगा। सप्ताह के मध्य में लंबे अरसे बाद किसी परिजन से मुलाकात करने का मौका मिलेगा। यदि किसी के सामने प्रेम का प्रस्ताव रखने की सोच रहे हैं, तो बात बन सकती है। विदेश से जुड़े कारोबार करने वाले लोगों को आय के योग बनेंगे और धन में वृद्धि होगी। व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से लाभ हो सकता है। सप्ताह के अंत में पारिवारिक मतभेद सामने आ सकते हैं। पिता को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशनियां हो सकती हैं। शुभ अंक - 6, शुभ दिन - रविवार, शुभ रंग - केसरिया, सफलता का सूत्र - ‘अवसर का लाभ उठाएं।’ उपाय - गरीब बच्चों को गुड़ की गजक खिलाएं। ‘ॐ आंजनेयाय नमः’मंत्र का जप करें।

वृष : वृष राशि वालों को इस सप्ताह पारिवारिक और व्यावसायिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। त्योहारी सीजन में कामकाज के चलते जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। शेयर या सट्टेबाजी में सोच-समझकर ही हाथ डालें। नौकरीपेशा लोग यदि अपनी जॉब बदलने की सोच रहे हैं तो अपना निर्णय फिलहाल टाल दें। 17 अक्टूबर को अपने क्रोध और वाणी पर काबू रखें, अन्यथा बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। संतान के स्वभाव में जिद का भाव आने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। शुभ अंक - 4, शुभ दिन - शुक्रवार, शुभ रंग - आसमानी, सफलता का सूत्र - ‘क्रोध और वाद-विवाद से बचें।’ उपाय - चावल एवं चीनी का दान करें। श्री दुर्गाचालीसा का पाठ करें।

मिथुन : मिथुन राशि के जातकों को यदि सप्ताह की शुरुआत में किसी छोटी यात्रा पर भी निकलना पड़े तो सफर के दौरान पूरी सावधानी रखें। शत्रुपक्ष से ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। इस दौरान परिस्थितियों से तालमेल बिठाने की जरूरत है। युवा वर्ग का राजनीतिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। किसी से कर्ज लेकर व्यापार में धन निवेश करने से पहले खूब सोच विचार लें। सप्ताह के अंत में बेरोजगार जातकों को रोजगार के मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों द्वारा प्रशंसा मिल सकती है। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। प्रेम-संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। शुभ अंक - 9, शुभ दिन - बुधवारशुभ रंग - हरा, सफलता का सूत्र - लापरवाही से बचें। उपाय - गायों को शाक-सब्जी खिलाएं। श्री गणेश चालीसा का पाठ करें।

कर्क : कर्क राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह की शुरुआत में अपने से बड़ों का मार्गदर्शन लेकर चलने से कार्यों में भाग्य का सहयोग मिलना आरम्भ हो जायेगा। लेकिन इस दौरान बेवजह जोश दिखाने से बचें। अधिकारी व सहयोगियों के कारण योजनाएं समय पर पूरी हो जायेंगी। इस दौरान अपनी सेहत पर विशेष ध्यान दें। कामकाज की अधिकता के चलते शारीरिक थकान बनी रहेगी। यदि आप भूमि या भवन के लिए धन निवेश करने की सोच रहे हैं तो खूब जांच-परख कर ही फैसला लें। सप्ताह के अंत में महिला प्रोफशनलों का कुछ उलझनें रहेंगी। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है। शुभ अंक - 2, शुभ दिन - सोमवार, शुभ रंग - कत्थई, सफलता का सूत्र - संयम से काम लें। उपाय - शिवजी पर बेलपत्र चढ़ाएं।  ‘ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।’ 

सिंह: सिंह राशि के लिए यह सप्ताह खुशियों की बरसात लेकर आया है। सप्ताह की शुरुआत में बेरोजगार लोगों को नौकरी के प्रस्ताव मिल सकते हैं। कहीं से अचानक धन की प्राप्ति होगी। इस दौरान कोई नई साझेदारी भी हो सकती है। व्यापार में अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। 16 अक्टूबर के बाद आपकों अपनी संतान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत होगी। परिवार में किसी बात को लेकर मन-मुटाव की स्थिति बन सकती है। माता-पिता की सलाह की अनदेखी भविष्य में बड़े नुकसान का कारण बन सकती है। पत्नी की सेहत का विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। प्रेम संबंधों में गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। शुभ अंक- 5, शुभ दिन - रविवार, शुभ रंग - धानी, सफलता का सूत्र - ‘अपने हित का ध्यान रखें।’ उपाय- पंचमुखी रूद्राक्ष धारण करें।  ‘ॐ हिरण्यगर्भाय नमः’मंत्र जपें।

कन्या : कन्या राशि के जातकों को इस सप्ताह जल्दबाजी से बचना होगा। किसी भी कार्य में लापरवाही आपके जी का जंजाल बन सकती है। आपको लोगों से आश्वासन ज्यादा और सहयोग कम मिलेगा। 12 अक्टूबर को उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। व्यापारियों को लेन-देन के कुछ झमेले पड़ सकते हैं। कामकाज की व्यस्तता के चलते प्रेम संबंधों के भी प्रभावित होने की आशंका है। नेत्र संबंधी कष्ट की आशंका है। 16 अक्टूबर के बाद किसी के साथ नई मित्रता आरंभ हो सकती है। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ लोगों के सहयोग से योजनाएं समय पर पूरी होंगी। हालांकि संतान पक्ष से जुड़ी चिंताएं बनी रहेंगी। इसी दौरान गलतफहमियां दूर होंगी और प्रेम संबंध विवाह में भी तब्दील हो सकता है।शुभ अंक - 8, शुभ दिन - बुधवार, शुभ रंग - बसंती, सफलता का सूत्र - ‘धीरज से काम लें।’ उपाय- कन्याओं को मिठाई खिलाएं।  ‘ॐ वक्रतुंडाय नमः’मंत्र का जप करें।

तुला : इस सप्ताह लगातार प्रयास करने से तुला राशि के जातकों को लाभ प्राप्ति के योग बनेंगे। जमीन से संबंधित कार्यों में लाभ प्राप्त होगा। पारिवारिक समस्याओं के समाधान का वातावरण बनेगा। रुके हुए कार्यों में गतिशीलता आएगी। व्यापार में नए सहयोगी मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर्स के साथ बेहतर तालमेल बनेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। सप्ताह के अंत तक परिवार संग किसी यात्रा पर निकल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विशेष कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग और दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। शुभ अंक - 2, शुभ दिन - शनिवार, शुभ रंग - गुलाबी, सफलता का सूत्र - ‘अपने विवेक से काम करें।’ उपाय - गरीबों की सहायता करें। ‘ॐ शुं शुक्राय नमः’मंत्र जपें।

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वालों का यह सप्ताह धार्मिक गतिविधियों और दूसरों का सहयोग करते बीतेगा। मित्रों-परिजनों संग मौज-मस्ती करने के तमाम मौके मिलेंगे। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित होगा। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। मित्रता प्रेम संबंधों में बदल सकती है। प्यार और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। हालांकि इस दौरान माता के प्रति अपने व्यवहार में बदलाव लाने का प्रयास करें और उनकी सेहत का विशेष ख्याल रखें। सप्ताह के अंत में आपकी कटु वाणी किसी बने बनाए काम को बिगाड़ सकती है। ऐसे में शब्दों का सावधानी के साथ प्रयोग करें। शुभ अंक - 8, शुभ दिन - गुरुवार, शुभ रंग - बैंगनी, सफलता का सूत्र - ‘अपनी क्षमता का उपयोग करें।’ उपाय - तांबे का कड़ा धारण करें।  श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें।

धनु : धनु राशि के जातकों को इस सप्ताह चाहे-अनचाहे आस-पास की यात्रा करनी ही पड़ेगी। यात्रा सुखद और लाभदायक होगी। यदि आपने कहीं नौकरी के लिए आवेदन किया था तो आपको वहां से शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। 16 अक्टूबर को अनावश्यक चीजों पर खर्च होने से बजट गड़बड़ा सकता है। महिलाओं में धार्मिक भावना बलवती होगी और अधिकांश समय पूजा-पाठ आदि में बीतेगा। छात्रों और युवाओं के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। लेकिन ध्यान रहे कि इस दौरान आपके जीवनसाथी का व्यवहार आपके प्रति बेहद कठोर हो सकता है। दांपत्य जीवन में मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। महिलाओं का समय मध्यम रहेगा है। शुभ अंक - 7, शुभ दिन - शुक्रवार, शुभ रंग - गेरूआ, सफलता का सूत्र - ‘जल्दबाजी न करें।’ उपाय - गुड़ एवं चने का दान करें।  ‘ॐ रां रामाय नमः’मंत्र जपें।

मकर: मकर राशि के जातकों के सप्ताह की शुरुआत थोड़ी तनावपूर्ण रह सकती है। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ कुछ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। इनके समाधान के लिए जल्दबाजी या क्रोध में कोई निर्णय न लें। 13 अक्टूबर का दिन कारोबार से जुड़े लोगों के लिए उत्तम साबित होगा। इस दौरान आकस्मिक लाभ के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस से जुड़े कार्यो के लिए चाहे-अनचाहे लंबे टूर पर भी निकलना पड़ सकता है। विवेक से काम लेने और योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आर्थिक क्षेत्र सफलता मिलेगी। वैद्य, डॉक्टर, वकील और दवाईयों का व्यापार करने वालों के लिए सप्ताह के अंत में अपेक्षा से कहीं ज्यादा लाभ होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। कामकाज की व्यस्तता का असर प्रेम संबंधों और दांपत्य जीवन में भी देखने को मिल सकता है। शुभ अंक - 4, शुभ दिन - शनिवार, शुभ रंग - भूरा, सफलता का सूत्र - मनमानी के बजाय संयम से काम लें। उपाय - तिल एवं तेल का दान करें। ‘ॐ शं शनैश्चराय नमः’ मंत्र जपें। 

कुंभ : सप्ताह की शुरुआत में कुंभ राशि के जातकों को तमाम तरह की चिंताएं घेरे रहेंगी। इस दौरान स्वयं को सहज रखने की जरूरत होगी। साथ ही आपको प्रेम संबंधों में भी सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी सी बात पर संबंधों के टूटने-बिखरने की नौबत भी आ सकती है। आपको संतान पक्ष से कष्ट भी संभव है। 14 अक्टूबर को व्यावसायिक कार्यों को पूर्ण करने के लिये अपने जीवनसाथी से सलाह लेकर चलना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस दौरान विवेक का पूरा इस्तेमाल करें और अपने नेतृत्व क्षमता में किसी भी प्रकार की कमी न आने दें। त्योहारी सीजन की शुरुआत होते ही आपकी जिम्मेदारियां और काम का बोझ बढ़ेगा। आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे। हालांकि इस दौरान शत्रुओं से अधिक सावधान रहने की आवश्यकता है। शुभ अंक - 7, शुभ दिन - शुक्रवार, शुभ रंग - फिरोजी, सफलता का सूत्र - सकारात्मक रूख रखें। उपाय - छायादान करें।  श्री बजरंगबाण का पाठ करें।

मीन : यह सप्ताह आपकी खुशियों को दोगुना करने के लिए आ रहा है। आपके सामने भविष्य के लिए लाभदायक प्रस्ताव सामने आएंगे। इस अवसर को भूलकर भी न गंवाए। व्यापारियों को काम-धंधे में खासा मुनाफा होगा। विवाह योग्य लड़के/लड़कियों का विवाह तय हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के सिर से बोझ कम होगा और सुविधाएं बढ़ेंगी। सप्ताह के मध्य में आपको अपने जीवनसाथी के साथ लंबी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। इस दौरान सेहत का खूब ख्याल रखें। किसी को सोच-समझकर ही धन उधार दें अन्यथा वह फंस सकता है। प्रेम और नए रिश्ते बनाने के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। ऐसे में इस बात का ख्याल रखें कि वाणी की कटुता बनते कामों को बिगाड़ सकती है। शुभ अंक - 1 शुभ दिन - रविवार, शुभ रंग - फालसई, सफलता का सूत्र - ‘हड़बड़ी से बचें।’ उपाय - गुरुजनों की सेवा करें। ‘ॐ नमो नारायणाय’मंत्र जपें। 

Have something to say? Post your comment

राशिफल में और

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 19 अप्रैल 2024; आज एकादशी के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, घर आएगी सुख-समृद्धि और संपन्नता

आज का राशिफ़ल: 18 अप्रैल 2024; इन राशि वालों के लिए सौभाग्य से भरा रहेगा गुरुवार का दिन, यहां पढ़िए आज का दैनिक राशिफल

आज का राशिफल: 17 अप्रैल 2024 (बुधवार); आज राम नवमी के दिन सूर्य की तरह चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत, प्रभु श्री राम की मिलेगी अपार कृपा

आज का राशिफल: 16 अप्रैल 2024 (मंगलवार); आज महा अष्टमी के दिन मां गौरी इन राशियों पर बरसाएंगी कृपा, खुल जाएगा भाग्य का द्वार, जानिए कैसा रहेगा आपके लिए आज का दिन ..

आज का राशिफल: 15 अप्रैल 2024; आज इन राशियों की जिंदगी से मां कालरात्रि दूर करेंगी सारे भय और बाधाएं, नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा बेहद खुशहाल, पढ़ें आज का भविष्यफल..

राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024