सिरमौर: बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ जिला सिरमौर ने जारी एक प्रैस ब्यान में कहा है कि हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान विधानसभा क्षेत्र पच्छाद के राजगढ़ के लिए खंड चिकित्सा कार्यालय की घोषणा करने के लिए और सराहां क्षेत्र के स्वास्थ्य उपकेंद्र जहर व ढंगयार को स्तरोन्नत करके प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने के लिए क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण कर स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े सभी वर्गों का मानवर्धन किया है।
इन महत्त्वपूर्ण घोषणाओं के लिए जिला सिरमौर बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक राजगढ़ ईकाई की अध्यक्ष सीमा ठाकुर महासचिव सुदर्शन कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश भारद्वाज उपाध्यक्ष सुशील चौहान व कमलेश तोमर, वित्त सचिव नरेंद्र मेहता व उर्मिल धवन, उमा चौहान , शीतला चौहान , जगदीश हाब्बी, कुसुम हाब्बी, राजेश शर्मा, चित्रलेखा शर्मा, संतोष शर्मा , निर्मल शर्मा इंदिरा शर्मा, निर्मल ठाकुर, प्रोमिल, कृष्णा मेहता व कौशल्या मेहता ने हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री, जयराम ठाकुर, विधान सभा अध्यक्ष राजीव बिंदल, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, शिमला लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप, राज्य विपणन बोर्ड के उपाध्यक्ष बलदेव भण्डारी, भाजपा प्रदेश महामंत्री चंद्रमोहन ठाकुर, प्रदेश अनुसूचित जाति के अध्यक्ष बलदेव कश्यप भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, उपाध्यक्ष सुरेश ठाकुर, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुनील ठाकुर, किसान मोर्चा के प्रवक्ता सुनील शर्मा व राजगढ़ चिकित्सालय रोगी कल्याण समिति के सदस्य नवीन शर्मा का आभार व्यक्त किया है।
बहुउद्देश्यीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता एवं पर्यवेक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के महासचिव व जिला सिरमौर के अध्यक्ष रविदत्त भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि राजगढ़ क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांग को पूर्ण कर क्षेत्र की जनता को लाभान्वित किया है।