शिमला: जिला कांगड़ा से सांसद रहे राजन सुशांत ने बीते कल हिमाचल प्रदेश में नई पार्टी की आधारशिला रखी है। प्रदेश की जनता के सामने उन्होंने तीसरे विकल्प के रूप में उन्होंने "हमारी पार्टी" "हिमाचल पार्टी" के नाम से एक पार्टी का गठन किया है।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपना बयान देते हुए कहा कि हिमाचल के इतिहास में ऐसी कई पार्टियां बनी है लेकिन इतिहास में इस तरह की पार्टियां सफल नहीं हो पाई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि इस परिस्थिति में ज्यादा कुछ नहीं कहना चाहिए लोकतंत्र में सभी को अपना विचार रखने की स्वतंत्रता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में तीसरे दल को कभी भी स्वीकार्यता नहीं मिली है।
बता दे कि राजन सुशांत की पार्टी आने वाले विधान सभा चुनाव में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों से अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारने की बात कही है।