लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति      

हिमाचल | शिमला

मुख्यमंत्री ने वाहन चालकों को संवेदनशील बनाने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया

January 14, 2021 04:16 PM

शिमला: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सड़क सुरक्षा माह के आयोजन की तैयारियों को लेकर आज यहां आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी ड्राइविंग लाइसेंस धारकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने और सड़क पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए।

 उन्होंने कहा कि केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने 18 जनवरी से 17 फरवरी, 2021 तक सड़क सुरक्षा माह मनाने का निर्णय लिया है। हितधारकों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाना और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए विभिन्न गतिविधियों को प्रोत्साहित करना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आम जनता के साथ-साथ स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जानी चाहिए। बेहतर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम और गुड स्मार्टियन अथवा नेक व्यक्ति के बारे में लोगों में जागरूकता लाने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। गुड स्मार्टियन वह व्यक्ति होता है, जो निःस्वार्थ भाव से दुर्घटना में घायल व्यक्ति की अपातकालीन देखभाल या मदद करता है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सितम्बर, 2020 में मोटर वाहन नियम, 1989 में संशोधन कर गुड स्मार्टियन को अधिकार प्रदान किये हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाने के लिए उपयुक्त मीडिया अभियान तैयार किया जाना चाहिए। इसके लिए प्रिंट, डिजिटल और इलैक्ट्राॅनिक मीडिया का अधिकतम उपयोग किया जाना चाहिए और रेडियो पर विभिन्न विषय विशेषज्ञों के साथ टाॅक-शो आयोजित किए जाने चाहिए। उन्होंने स्कूल के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, निबन्ध व नारा लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित करवाने की आवश्यकता पर बल दिया। राज्य के विभिन्न युवा केंद्रों के लिए नेहरू युवा केंद्रों के माध्यम से आॅनलाइन प्रतिस्पर्धाएं आयोजित की जा सकती हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि सड़क सुरक्षा उपायों के बारे में व्यापक जागरूकता के लिए पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जानी चाहिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यावसायिक वाहनों और स्कूलों के वाहन चालकों के लिए उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। लोक निर्माण विभाग और भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के ठेकेदारों को जागरूक करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए, ताकि सड़क निर्माण के समय ब्लैक स्पाॅट हटाए जा सकें और गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि व्यावसायिक वाहनों के चालकों के लिए नेत्र जांच शिविर आयोजित किए जाने चाहिए।

जय राम ठाकुर ने परिवहन विभाग को वाहन चालक प्रशिक्षण स्कूलों और प्रशिक्षणार्थियों को वाहन चालक लाइसेंस प्राप्त करने की उचित प्रक्रिया के बारे में जागरूक बनाने के लिए विशेष कार्यशाला आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि डिजी-लाॅकर और एमपरिवहन एप्लीकेशन के बारे में जागरूकता लाने के लिए भी कार्यशाला आयोजित की जानी चाहिए।

प्रधान सचिव, परिवहन के.के. पंत ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का राज्य स्तरीय कार्यक्रम 18 जनवरी, 2021 को शिमला में आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्यमंत्री करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए साइकिल रैली तथा विभिन्न समूहों को हरी झंडी दिखाकर जिलों के लिए रवाना करेंगे।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

हिमाचल के लाहौल-स्पीति में महसूस किए गए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

ऑनलाइन ठगी के दो आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार, आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की तैयारी , पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

राशिफलApril 21, 2024