मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?      

देश/विदेश

कोरोना महामारी से देश की राजधानी में मचा हाहाकार, श्मशान घाटों पर लंबी-लंबी कतारें, पढ़े विस्तार से..

April 29, 2021 12:44 PM
श्मशान घाट पर लगी लंबी-लंबी कतारें, लोग ख़ौफ़ज़दा

कोरोना महामारी से दिल्ली में मचा हाहाकार, चिताओं की नहीं बुझ रही आग, श्मशान घाटों पर लंबी लंबी कतारें, लोग ख़ौफ़ज़दा, पढ़े पूरी खबर..

नई दिल्ली : सैनिटाजेशन के बाद शव की पैकिंग, फिर पीपीई किट में अपने परिजन का अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वालों की फेहरिस्त लगातार लंबी हो रही है। कोरोना की वजह से अपनों को खोने वाले इस कदर खौफजदा हैं कि अब उफ भी नहीं निकल रही है। बहुत खराब बीमारी है, कैसे बचें....एक व्यक्ति ने अपने चाचा के अंतिम संस्कार के बाद कुछ ऐसी ही बात श्मशान पर करते नजर आए। महिलाएं, युवा सभी अपनों को अंतिम विदाई देने के लिए सभी एहतियातों का पालन करते हुए पूरे दिन पहुंचते रहे।   

कोरोना संक्रमण के कारण मौत की बढ़ती संख्या से श्मशान में शवों को अंतिम संस्कार करने से पहले किसी को बात करने की भी फुर्सत नहीं। द्वारका सेक्टर-24 के इस श्मशान में तयशुदा से 25 गुना अधिक शवों का रोजाना अंतिम संस्कार किया जा रहा है। हालात इस कदर बिगड़ चुके हैं अपने परिजनों के अंतिम संस्कार में शरीक न हो पाने वालों को इस बात की चिंता सता रही है कि अस्थियां सुरक्षित रखने के लिए अब लॉकर भी उपलब्ध नहीं है। कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले लोगों की तादाद इतनी बढ़ गई है कि एक चिता के बुझने से पहले दूसरे शव का अंतिम संस्कार शुरू कर दिया जाता है।  

द्वारका स्थित शवदाह गृह का संचालन करने वाली संस्था श्री गुरु सिंह सभा, सेक्टर-11 द्वारका के सचिव एसएस बजाज ने बताया कि शवों की संख्या कई गुना अधिक बढ़ गई है। पिछले 10 दिनों से रोजाना 50 से अधिक शवों का अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इसके लिए तय कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है। सैनिटाइजेशन के बाद ही पीपीई किट में रिश्तेदार पहुंच रहे हैं। सभी के लिए मास्क लगाना, सैनिटइाजेशन और सामाजिक दूरी का पालन भी जरूरी है।  

शवों के अंतिम संस्कार के लिए एमसीडी की ओर से 2800 रुपये का रेट तय किया गया है। संस्कार के अगले दिन लोगों को फूल चुगने के लिए बुलाया जाता है ताकि देर न हो। कोविड संक्रमण के मृतकों के लिए श्मशान में लकड़ियां सहित सभी जरूरी सामान भी रखे गए हैं ताकि किसी को परेशान होना न पड़े। हालांकि धार्मिंक अनुष्ठान के लिए सभी सामग्री की जरूरत के हिसाब से अधिक खर्च भी कई लोग कर रहे थे।  

शवों के अंतिम संस्कार के दौरान साथ पहुंचने वाले परिवार के दूसरे सदस्य मास्क लगाकर अकेले में अश्रुपूर्ण विदाई देते नजर आए। सभी के गले रुंधे हुए तो गम के इस माहौल में हर कोई यही प्रार्थना कर रहा था कि और किसी परिवार के साथ ऐसा न हो। इनमें से कुछ ऐसे भी लोग थे, जिनके परिजनों की सांसे ऑक्सीजन की कमी से आखिरी सांसे बन गईं। सभी के चेहरे पर दुख के साथ साथ रोष भी दिख रहा था।  

अंतिम संस्कार के नियम पूछने के बाद लौट रहे हैं घरश्मशान में कुछ ऐसे भी लोग पहुंचे, जिन्हें इस बात की चिंता सता रही थी कि कोविड संक्रमितों का अंतिम संस्कार कैसे किया जाए। एक मृतक के परिजन ने कर्मी से पूछा कि शव का सैनिटाइजेशन जरूरी है क्या, कैसे ला सकते हैं। क्या उन्हें बताना जरूरी है कि मौत कोविड-19 संक्रमण की वजह से हुई। सभी जानकारियां मिलने के बाद मृतक के शव को संस्कार के लिए लेने के लिए घर लौटे।  

कोरोना महामारी के कारण दिल्ली में हाहाकार मचा है। कोरोना से इतनी ज्यादा मौतें हो रही हैं कि शवों को जलाने के लिए श्मशानों में लकड़ियां कम पड़ गई हैं। निगम द्वारा संचालित श्मशानों को भी चिता के लिए लकड़ियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम के मेयर जय प्रकाश ने बुधवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अनुरोध किया कि वह वन विभाग को इन श्मशानों में लकड़ियों की सुगम आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दें।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर में न केवल अस्पतालों जबकि श्मशानों में भी कतारें लगी हुई हैं। मरीजों की संख्यां इतनी ज्यादा है कि लोगों की ऑक्सीजन, दवाइयां और वेंटिलेटर नहीं मिलने के कारण अधिकतर मौत हो रही है। इस समय शवों की संख्या इतनी ज्यादा है कि श्मशानों को उनके अंतिम संस्कार के लिये अतिरिक्त चबूतरे बनाने पर पड़ रहे हैं। इसके बावजूद मृतकों के परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए 16 से 20 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। राष्ट्रीय राजधानी में अप्रैल महीने में अबतक 4063 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। इनमें से 2500 से अधिक लोगों की मौत इन सात दिन केभीतर हुई है। जबकि फरवरी में कुल 57 और मार्च में 117 लोगों की मौत कोरोना के कारण हुई थी।  

मेयर जय प्रकाश ने अनुरोध करते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी में लिखा है कि वन विभाग को बिना किसी रुकावट के निगम के श्मशानों में लकड़ी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए वह निर्देश दें। चिट्ठी में मेयर ने आगे लिखा है कि कृपाया वह वन विभाग को उचित निर्देश दें ताकि श्मशान निर्बाध तरीके से अपना काम जारी रख सकें और शोकाकुल परिवारों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो।  

Have something to say? Post your comment

देश/विदेश में और

बिहार के पप्पू यादव की पार्टी का कांग्रेस में विलय..

हरियाणा की सियासत में बड़ा बदलाव, खट्टर के इस्तीफे के बाद नायब सिंह सैनी होंगे नए CM, 2 डिप्टी सीएम का भी ऐलान, पढ़ें पूरी खबर..

सदन में नोट लेकर दिया वोट, या दिया भाषण, तो चलेगा मुकदमा, सांसदों, विधायकों को कानूनी छूट से SC का इंकार, 26 साल पुराना फैसला पलटा, पढ़ें पूरी खबर.

ED के सामने आज भी नहीं पेश होंगे केजरीवाल: मांगी नई तारीख, बोले- मैं जांच के लिए तैयार हूं... रखी ये शर्त, पढ़ें पूरी खबर..

बेंगलुरू के रामेश्वरम रेस्तरां में हुआ धमाका, हादसे में कई लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा, पढ़ें पूरी खबर..

3 राज्य और 15 सीटें...राज्यसभा चुनाव में कहां किसका जलवा, BJP-कांग्रेस और सपा के कितने कैंडिडेट जीते ? पढ़ें पूरी खबर..

सात समंदर पार भी रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की धूम, श्री राम के जयकारे से गूंजा अमेरिका और ब्रिटेन, पढ़ें पूरी खबर..

भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है : केशव प्रसाद मौर्य

दाऊद इब्राहिम का अंत नजदीक : मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को दिया गया जहर ! कराची के अस्पताल में भर्ती, हालत गम्भीर, पढ़े पूरी खबर..

भजन लाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए सीएम, पहली बार ही चुनाव लड़ा और पहली बार में ही बन गए सीएम, पढ़ें पूरी खबर..

राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024