" मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?      

हिमाचल | मंडी

मुख्यमंत्री ने मण्डी जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के दिए निर्देश

May 31, 2021 07:44 PM

शिमला (के.सी ठाकुर)मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां मण्डी जिले के लिए मुख्यमंत्री की घोषणाओं की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को इन घोषणाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने उन परियोजनाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए, जिनकी आधारशिलाएं उनके द्वारा रखी गई हैं और जिनका कार्य पूरा होने वाला है ताकि उन्हें निर्धारित समय पर पूरा किया जा सके। उन्होंने कहा कि इससे न केवल मूल्य वृद्धि से बचा जा सकेगा बल्कि यह भी सुनिश्चित होगा कि क्षेत्र के लोगों तक इन विकासात्मक परियोजनाओं का लाभ शीघ्र प्राप्त हो सके।

जय राम ठाकुर ने कहा कि मण्डी शहर में वेंडरों के लिए शापिंग काम्प्लेक्स के निर्माण के लिए 2 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने कहा कि उपायुक्त मंडी को पुलिस लाइन मंडी में जमीन के हस्तांतरण के मामले को गृह विभाग के समक्ष उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

गणपति मंदिर के पास कार पार्किंग का निर्माण भी प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। आईएसबीटी मण्डी की दूसरी और तीसरी मंजिल के निर्माण के लिए पार्किंग, व्यवसायिक दुकानें और थिएटर आदि जैसी कई सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को मण्डी शहर के पास खेल परिसर के निर्माण की संभावनाओं का पता लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से मण्डी शहर के विकास के लिए झील आदि के निर्माण के लिए एडीबी द्वारा वित्त पोषित 50 करोड़ रुपये की परियोजना का प्रस्ताव रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग की सभी परियोजनाएं, जिनका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, उन्हें इस वर्ष जून माह के अंत तक पूरा किया जाना चाहिए। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी तरह की ढिलाई को गंभीरता से लिया जाएगा।

विकास परियोजनाओं में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वन मंजूरी पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए क्योंकि अधिकांश परियोजनाएं वन मंजूरी में देरी के कारण लटकी हुई हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि लोक निर्माण विभाग के पास पड़े विभिन्न विभागों के अव्ययित धन का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए एक प्रभावी तंत्र विकसित किया जाना चाहिए। इससे न केवल विकास के लिए पर्याप्त धनराशि सुनिश्चित होगी बल्कि विकास प्रक्रिया को भी बढ़ावा मिलेगा।

बैठक में अवगत करवाया गया कि मण्डी जिले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई कुल 451 घोषणाओं में से 354 पूर्ण हो चुकी हैं और 87 घोषणाओं का कार्य प्रगति पर है।

बल्ह के विधायक इंदर सिंह गांधी ने कहा कि मिनी सचिवालय नेरचैक का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री से नेरचैक पर अग्निशमन उप-केन्द्र खोलने का भी आग्रह किया। करसोग के विधायक हीरा लाल ने कहा कि सतलुज नदी पर लुंसु से बिंदला तक पुल निर्माण के मामले को प्राथमिकता से लिया जाना चाहिए।

सरकाघाट के विधायक कर्नल इंदर सिंह ने कहा कि दुर्गापुर से कालखर के बीच की सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग के रूप में स्तरोन्न्त किया जाए। उन्होंने बलद्वार में विश्राम गृह बनाने का भी आग्रह किया। द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर ने उनके विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न मांगों का ब्यौरा दिया।

नाचन विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि कामरूनाग में हेलीपैड के निर्माण के अतिरिक्त धनोटू में खण्ड विकास कार्यालय खोला जाना चाहिए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की सुविधा के लिए गोहर और चैल चैक में शीघ्र बस स्टैंड बनाया जाना चाहिए।

सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश जम्वाल ने सुंदरनगर कस्बे में ठोस कचरा प्रबन्धन संयंत्र स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से सुंदरनगर में पार्किंग का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने के लिए आग्रह किया।

जोगिन्द्रनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने मुख्यमंत्री से जोगिन्द्रनगर क्षेत्र के लड भड़ोल में सीएसडी कैन्टीन खोलने का मामला सैन्य अधिकारियों के साथ उठाने का आग्रह किया।

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

" मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..

शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024