मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?      

हिमाचल | कांगड़ा

फतेहपुर को फतह करके दीजिए, विकास में कोई कमी नहीं रहेगी : सीएम जयराम ठाकुर

October 08, 2021 03:07 PM

रैहन : (हिमदर्शन न्यूज़); फतेहपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बलदेव ठाकुर ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की मौजूदगी में नामांकन भरा। इस दौरान मंत्री राकेश पठानिया, बिक्रम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप और अन्य पार्टी नेता भी मौजूद रहे। नामांकन के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरते हुए लोगों से विकास के नाम पर वोट मांगे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सबसे पहले स्व. सुजान सिंह पठानिया को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हो रहा है जब एकसाथ 20 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हो रहे हैं, प्रदेश के आठ जिलों में आचार संहिता लगी हुई है। फतेहपुर की जनता से मुख्यमंत्री ने कहा, “केंद्र की मोदी सरकार और राज्य सरकार ने पूरे हिमाचल में करोड़ों के विकाय कार्य किए हैं और करोड़ों पर काम चल रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र में विकास को गति मिली है। आपके विधानसभा क्षेत्र में भी हमने हर वो काम करने की कोशिश की है, जो आपने हमें कहा। सीएम ने कहा, “आपने कहा कि रे में सब तहसील होनी चाहिए, हमने सब तहसील दी। फिर दूसरी बार आया तो कहा राजा का तालाब में सब तहसील चाहिए, हमने वहां भी सब तहसील दी। रैहन में सीएचसी का दर्जा बढ़ाकर सिविल हॉस्पिटल किया। ये दौर चुनावों के बाद भी जारी रहेगा, आप जो मांगेंगे आपको मिलेगा। बस मुझे फतेहपुर में फतह चाहिए।"

मुख्यमंत्री ने पार्टी प्रत्याशी बदलेव ठाकुर को भारी वोटों से जिताने की अपील करते हुए कहा, “पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने तय किया है कि बलदेव ठाकुर यहां से प्रत्याशी होंगे। ऐसे में भाजपा का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी उन्हें विजयी बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ेगा।" सीएम ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता जानता है कि कुछ चीजें अगर आज मिलती हैं तो कुछ कल। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उदाहरण देते हुए कहा, “आदरणीय नड्डा जी तो आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। एक समय था जब वो राज्य मंत्रिमंडल में थे। पार्टी ने कहा कि आपकी सेवाएं हम दिल्ली में लेना चाहते हैं। वे मंत्रिमंडल को छोड़कर महामंत्री के नाते पार्टी की सेवा करने के लिए दिल्ली चले गए। वहां अच्छा काम करने के बाद प्रधानमंत्री जी को लगा कि उनको मंत्रिमंडल में शामिल करना चाहिए तो उनको स्वास्थ्य मंत्रालय दिया। हिमाचल में एम्स उन्हीं की देन है। हिमाचल में जितने भी मेडिकल कॉलेज हैं, उनमें नड्डा जी का बहुत बड़ा योगदान है। फिर पार्टी ने तय किया कि उन्हें अब पार्टी के अध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी चाहिए। आज जेपी नड्डा जी भारत ही नहीं, दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अध्यक्ष हैं।"

सीएम ने कहा, “इसलिए हम सब लोगों को इस बात को सोचना चाहिए कि एक कार्यकर्ता के नाते पूरी निष्ठा के साथ काम करना चाहिए। पार्टी खुद तय करेगी कि कब किसे क्या जिम्मेदारी देनी है। मुझे भरोसा है कि यहां का पूरा संगठन एकजुट होकर पार्टी के लिए काम करेगा।" मुख्यमंत्री ने कहा, “हम काफी अरसे से फतेहपुर के विधायक का विधानसभा में इंतजार कर रहे हैं। 13 वर्षों से फतेहपुर से भाजपा का विधायक हिमाचल विधानसभा में नहीं है। 13 वर्ष का वनवास अब खत्म होना चाहिए। आप बलदेव जी को जिताकर विधानसभा पहुंचाइए, यहां के विकास में कोई कमी नहीं रहेगी। आपके क्षेत्र के विकास का जिम्मा हम लेंगे।" मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र और हिमाचल की बीजेपी सरकारों ने प्रदेश में जमीनी स्तर पर काम किए हैं। कोरोना संकट के दौरान मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी नहीं होने दी गई। देश में रिकॉर्ड समय में वैक्सीन विकसित की गई और आज हिमाचल पूरे देश में वैक्सीनेशन में सबसे आगे चल रहा है।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से देश आजाद हुआ, तब से लेकर 70 सालों तक कांग्रेस सत्ता में रही। क्या बेरोजगारी उसकी देन नहीं है? आज अगर देश और प्रदेश में बेरोजगारी है तो उसकी जिम्मेदार कांग्रेस है। आज कहते हैं कि महंगाई बढ़ गई, ऐसा लगता है कि कांग्रेस के जमाने में तो महंगाई थी ही नहीं। आज इसीलिए कांग्रेस के पास नेता तक नहीं बचे। पड़ोसी राज्य पंजाब में देख लीजिए, क्या हालत है। उन्होंने कहा, “हमने हर घर को गैस का चूल्हा दिया। सभी लोगों स्वास्थ्य की सुविधा देने के लिए हिमकेयर योजना की शुरुआत की। बुजुर्गों के सम्मान के लिए वृद्धा पेंशन स्कीम चलाई। गरीब बेटियों के लिए शगुन योजना लाई। कांग्रेस 70 साल सत्ता में रही लेकिन गरीबों के लिए कोई योजना नहीं लाई। सरकारें पहले भी रहीं, लेकिन गरीबों के लिए योजना किसी ने नहीं बनाई।" मुख्यमंत्री ने फतेहपुर के लोगों से साथ चलने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में भाजपा की सरकार है और फतेहपुर में विकास में कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने कहा, “इस विधानसभा क्षेत्र से भाजपा ने बलदेव ठाकुर जी को टिकट दिया है, अब हमें उन्हें विजयी बनाना है। केवल जीत ही नहीं, शानदार जीत चाहिए। ऐसी जीत, जो सबको याद रहे।"

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..

शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024