मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?      

हिमाचल | मंडी

हिमाचल में कांग्रेस के पास नहीं बचे नेता, प्रचार के लिए बाहर से बुलाने पड़ रहे: जयराम ठाकुर

October 12, 2021 07:35 PM

शिमला: मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने करसोग के तत्तापानी में मंगलवार को बीजेपी प्रत्याशी खुशाल ठाकुर के पक्ष में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मंडी लोकसभा से बीजेपी की ओर से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें जीताकर केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार को और मजबूत करिए। हमने वो प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं जिन्होंने कारगिल का युद्ध लड़ा और पाकिस्तानियों को खदड़ने का काम किया।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस की प्रत्याशी ने कारगिल युद्ध को लेकर जो बयान दिया है, वह दुख देने वाला है। उन्होंने कारगिल युद्ध को छोटा सा युद्ध बता दिया। कारगिल युद्ध में हिमाचल के 52 सैनिकों ने शहादत दी। ऐसे में इन हल्की टिप्पणियों से सेना का जवान ही नहीं, आम इंसान भी आहत होता है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “बीजेपी ने उपचुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों में हिमाचल के ही नेताओं को शामिल किया। हमारे स्टार प्रचारक में शांता कुमार, प्रेम कुमार धूमल, अनुराग ठाकुर शामिल हैं। कांग्रेस ने अपनी पार्टी के लिए कन्हैया कुमार और नवजोत सिंह सिद्धू को स्टार प्रचारक बनाया। कन्हैया कुमार पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ। उस व्यक्ति पर आरोप लगे कि भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे नारे लगाए। ऐसे व्यक्ति को कांग्रेस ने हिमाचल में स्टार प्रचारक बना दिया गया। हिमाचल में इनके पास नेता ही नहीं बचे।

जयराम ठाकुर ने कहा, “जब से वीरभद्र सिंह नहीं रहे, तब से कांग्रेस में नेता बनने की होड़ लगी है। सब कोशिश में लगे हैं कि ज्यादा जोर से कौन बोल सकता और केंद्र में बीजेपी की सरकार है।"

मुख्यमंत्री ने कहा, “आज की मंडी बदली हुई मंडी है। बीजेपी के प्रत्याशी ने नॉमिनेशन दाखिल किया, हमने जनसभा में कुछ नहीं कहा। उससे अगले दिन कांग्रेस का नॉमिनेशन था, वहां उन्होंने हमें गालियां निकाली। लेकिन मंडी के लोगों को वो बात पसंद नहीं आई। कांग्रेस ने यदि विकास किया है तो अपने विकास के कार्य गिनवाएं। हमने सब्र रखा है। हम कुछ नहीं कह रहे हैं।"

सीएम ने कहा, “हमारी सरकार बनी तो हमने बदले की भावना से होने वाली राजनीति की प्रथा को समाप्त कर दिया। इसलिए हमने गरीबों के लिए कार्य करने की कोशिश की। हमने 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को पेंशन दी। 65 साल के ऊपर सभी माताओं और बहनों को पेंशन दी। गरीब आदमी के मुफ्त इलाज के लिए हिमकेयर योजना चलाई।”

जयराम ठाकुर ने कहा कि कोविड में हम जिंदगी बचा रहे थे, विपक्ष राजनीति चमका रहा था। जयराम ठाकुर ने कहा, “कोविड काल में हमने एक-एक जिंदगी को बचाने की कोशिश की, लेकिन हम कई सारी जिंदगियों को नहीं बचा सके। इसकी हमें बहुत पीड़ा है। मगर आज वैक्सीनेशन में हिमाचल देशभर में नंबर वन है।"

इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सरकार के कार्य गिनवाते हुए कहा कि हमने करसोग को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने का काम किया। जहां पर लोगों ने पीएचसी मांगी, वहां पीएचसी दी गई। जहां पर लोगों ने अन्य कार्यालय की डिमांड रखी, उसे भी पूरा किया गया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने पूर्व सांसद को याद करते हुए कहा, “रामस्वरूप शर्मा का तत्तापानी का बहुत बड़ा लगाव था। वो अक्सर यहां आकर शनिदेव की पूजा करते थे। मंडी को भी उन्होंने छोटी काशी कहकर प्रसिद्ध किया। सरलता, सहजता उनके स्वभाव का हिस्सा था। वो मंडी से सबसे बड़े मार्जन से जीते जो आज तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।"

 

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..

शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024