शिमला: (हिमदर्शन समाचार); पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर देश भर में याद किया जा रहा है। शिमला में भी सदभावना चौक छोटा शिमला में राजीव गांधी की प्रतिमा पर पुष्प भेंट किए गए। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर उनकी प्रतिमा के सामने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
उनके साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी राजीव गांधी को याद करते हुए उनकी प्रतिमा के सामने पूर्ण पुष्प अर्पित किए। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में राजीव गांधी को याद किया गया।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने राजीव गांधी को याद किया और कहा की राजीव गांधी देश के युवा प्रधानमंत्री थे जिनके योगदान को कभी नही भुलाया जा सकता है। राजीव गांधी ने आज के दिन देश के लिए आतंकवाद के खिलाफ अपना बलिदान दिया था। (ADVT2
आज भी देश में ऐसी विघटनकारी ताकतें माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है जिनसे एकजुट होकर मुकाबला करने की जरूरत है। राजीव गांधी द्वारा भारत के लिए दिए योगदान से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।