मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..       शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल       लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?      

हिमाचल | सोलन

विधानसभा क्षेत्र अर्की में इस बार होगा त्रिकोणीय मुकाबला, हरिद्वार व ऋषिकेश की निःशुल्क यात्रा विगाड़ेंगी भाजपा और कांग्रेस के राजनीतिक समीकरण, जानिए अर्की चुनाव क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का सटीक विश्लेषण, विस्तार से..

October 16, 2022 03:18 PM
Om Prakash Thakur

विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही अर्की में त्रिकोणे मुकाबले की पृष्ठभूमि तैयार हो गई है। अर्की से हरिद्वार व ऋषिकेश की निशुल्क यात्रा अब भाजपा और कांग्रेस के भारी पड़ने वाली है। ये यात्रा दोनों पार्टियों के राजनीतिक समीकरण विगाड़ेंगी। अर्की प्रदेश के उन गिने चुने निर्वाचन क्षेत्र में शुमार है जहां पर महिला मतदाताओं की तादाद अधिक है। इस कारण अर्की में भाजपा की महिला नेत्रियां टिकट के लिए दावा ठोक रही है।

अर्की: (हिमदर्शन समाचार); अर्की विधानसभा क्षेत्र से गोविंद राम शर्मा का टिकट काटने के बाद भाजपा यहाँ पिछले दो चुनाव हार चुकी है। दोनों बार पार्टी ने रतन पाल को टिकट दी, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाई। अब चुनाव 2022 के लिए यहां आए दिन टिकट के लिए कई नाम सामने आ रहे हैं। रतन पाल दो बार हारने के बाद फिर से टिकट के दावेदार हैं, वहीं बीते उप-चुनाव में अंदरखाते से भाजपा का समर्थन कर रहें राजेन्द्र ठाकुर ने भी आजाद उमीदवार के तौर पर अर्की से चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी कर ली है। पढ़ें पूरी खबर..

आइये जानते अर्की चुनाव क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का सटीक विश्लेषण..

अर्की विधानसभा में कांग्रेस पार्टी से संजय अवस्थी का टिकट तय माना जा रहा है। उधर अर्की बीजेपी में टिकट उम्मीदवारों की सूची काफी लंबी है। पहले स्थान पे पूर्व में दो बार हार का मुंह देख चुके रत्न पाल फिर संगठन का खास होने का दावा करते हुए तीसरी बार टिकट की उम्मीद लगाए हुए है, लेकिन पिछले उपचुनाव में पूरी सरकार और संगठन की ताकत के बावजूद 3500 वोटों से हार गए थे। और जिस कांग्रेस के धड़े ने कांग्रेस पार्टी छोड़ कट उनका समर्थन किया था वह इस बार आज़ाद उम्मीदवार चुनाव मैदान मे उतार रहा है, यानी राजेन्द्र ठाकुर इस बार आजाद प्रत्याशी के रूप में अर्की से चुनाव लड़ रहे है। एक ही इलाके के होने से और एक ही राजपूत बिरादरी होने से दोनो उम्मीदवार में वोटों का विभाजन होना निश्चित है, वहीं राजेंद्र ठाकुर हरिद्वार यात्रा करवा के महिलाओं के कुछ प्रतिशत वोटों को अपनी तरफ जरूर कर चुके है, जिस से महिला उम्मीदवारों की दावेदारी को बड़ा झटका लगा है।

गोविंद शर्मा और रत्तन पाल अर्की से भाजपा टिकट के दावेदार

दूसरे उम्मीदवार की बात कर तो पूर्व विधायक गोविंद शर्मा जी है जो अभी भी सक्रिय है लेकिन उनका टिकट दो बार काटने के बाद संगठन भविष्य की ओर देख रहा है, ये बहुत मुश्किल लगता है की अब संगठन वापिस उनकी तरफ रुख करेगा। कांग्रेस पार्टी से ब्राह्मण उम्मीदवार होने से बीजेपी राजपूत उम्मीदवार पर दाव लगा सकती है जिस वजह से पूर्व विधायक गोविंद शर्मा जी की टिकट की दावेदारी कमजोर पड़ती नजर आ रही है। 

भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव : सुरेंद्र ठाकुर

तीसरे उम्मीदवार की बात करे तो भारतीय मजदूर संघ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव, और कर्मचारी नेता सुरेंद्र ठाकुर जो राम मंदिर आंदोलन में बिजनौर जेल भी गए, और अंबुजा सीमेंट दरलाघाट के प्रथम अध्यक्ष और अल्ट्राटेक सीमेंट बागा में भी अपनी यूनियन के माध्यम से संगठन कार्य कर रहे है, तथा अर्की कल्याण संस्था के माध्यम से सामाजिक समरसता का कार्यक्रम जारी रखे हुए है, और पिछले 35 वर्षो से क्षेत्र में सक्रिय है, अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष के तौर पर हर वर्ग में अपनी पैठ जमाई हुई है, लेकिन उनकी मुश्किल ये है की वो अभी तक बीजेपी के सदस्य ही नहीं है और भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता है और अभी सरकारी कर्मचारी के तौर पर कार्यरत है

आशा परिहार और प्रतिभा कंवर अर्की से भाजपा टिकट की दावेदार

बात करे महिला उम्मीदवारों की तो जिला परिषद आशा परिहार और प्रतिभा कंवर भी टिकट की उम्मीद लगाए हुए है लेकिन हरिद्वार की यात्रा करवा के महिला वोटों में सेंधमारी आज़ाद उम्मीदवार पहले ही कर चुके है, जिस से अब महिला उम्मीदवारों की दावेदारी भी कुछ फीकी पड़ती नजर आ रही है।

वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत सुभाष चौहान भी सोशल मीडिया में टिकट की दावेदारी करते नजर आ रहे है। इनके साथ साथ अनेक नेता अमर सिंह ठाकुर, विजय सिंह ठाकुर, इत्यादि भी टिकट की उम्मीद में बैठे है। अब देखना ये है की भाजपा इस बार किसी नए चेहरे पे दांव लगाती है या किसी पुराने चेहरे पे दांव खेलती है, टिकट किसको मिलेगा और कौन जीतेगा ? यह तो भविष्य के गर्भ में है । लेकिन यह बात निश्चित है कि इस बार अर्की में रोमांचक चुनावी लड़ाई नजर आएगी।

कांग्रेस में टिकट की लड़ाई नहीं.. 

वहीं अर्की में इस बार कांग्रेस के लिए राहत की बात यह है कि यहां टिकट की लड़ाई नहीं है। मौजूदा विधायक संजय अवस्थी की टिकट पक्की है। पिछले उप चुनाव में यहां कांग्रेस में टिकट न मिलने पर राजेंद्र ठाकुर ने पार्टी छोड़ दी थी। इतना ही नहीं उनके साथ पूरी ब्लॉक कांग्रेस ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। इसके बावजूद अवस्थी जीतने में कामयाब रहे। और विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही चुनावी रण में कूद गए हैं।

गौरतलब है कि उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर हुई थी। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी को 30, 798 व भाजपा प्रत्याशी रत्न सिंह पाल को 27, 579 वोट मिले थे। इस बार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के अलावा निर्दलीय, आम आदमी पार्टी, देव भूमि जनहित पार्टी के साथ - साथ सीपीआईएम के प्रत्याशी भी चुनावी रण में उतरने है। इन सभी प्रत्याशियों ने उपचुनाव में भाजपा व कांग्रेस को मिली वोट पर ही सेंधमारी करनी है। यही कारण है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस व भाजपा के समीकरण बिगड़ते नजर आ रहे है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

मुकेश अग्निहोत्री ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इनकार, बोलें- " मैं राजनीति में ऐसे स्थान पर हूँ , जहां ना तो मुझे कोई चुनाव लड़ने के लिए बाध्य कर सकता है, ना विवश कर सकता है और ना ही मुझ पर चुनाव थोप सकता है " और चुनाव ना लड़ने पर क्या क्या बोले हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ..!! पढ़ें पूरी ख़बर.. विस्तार से..

शिमला: जंगल में मिली युवती की लाश, शरीर पर नहीं थे कपड़े, बिना कपड़ों के युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..

हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..

लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...

हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील

हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..

सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..

हाईकोर्ट में राज्यसभा चुनाव को चुनौती वाली अभिषेक मनु सिंघवी की याचिका पर सुनवाई, कोर्ट ने बीजेपी सांसद हर्ष महाजन को नोटिस किया जारी, अब 23 मई को होगी अगली सुनवाई, पढ़ें पूरी खबर..

गर्मी का मौसम आया, पहाड़ों की रानी शिमला में जलसंकट गहराया, स्मार्ट सिटी के तहत 24 घंटे शहर को पानी देने के सारे दावे हवा

राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

आज का राशिफल: 26 अप्रैल 2024; आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी मां लक्ष्मी, घर में बरसेगा सौभाग्य और समृद्धि, पढ़ें अपना आज का राशिफल

राशिफलApril 26, 2024

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024