कांस्टेबल से Assistant Superintendent of Police तक का सफर तय करने वाले पहले हिमाचली बने मान सिंह ठाकुर, मान सिंह ठाकुर को मिला ASP रैंक, पढ़ें पूरी खबर..
शिमला: (HD News); अपने लक्ष्य के प्रति दृढ़ होने पर राह में आने वाली हर बाधाएं घुटने टेक देती हैं। किसी तरह का अभाव भी आड़े नहीं आता। इसका एक नायाब उदाहरण हैं पुलिस अफसर मान सिंह ठाकुर। हिमाचल के चम्बा जिले के रहने वाले मान सिंह ठाकुर किसान परिवार से हैं। कड़ी मेहनत से 1974 में उनका चयन हिमाचल पुलिस में पुलिस कांस्टेबल के पद पर हो गया। मान सिंह तेजतर्रार अधिकारियों में शुमार रहे और अपने सेवाकाल के दौरान उन्होंने प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दी।
प्रदेश सरकार ने स्क्रीनिंग कमेटी की सिफारिशों के बाद डी.एस.पी. मान सिंह को ए.एस.पी. रैंक दिया है। इस संबंधी अधिसूचना मुख्य सचिव की तरफ से जारी की गई है। यह अधिसूचना 12 अप्रैल 2010 से मान्य होगी।
कांस्टेबल से Assistant Superintendent of Police तक का सफर तय करने वाले पहले हिमाचली बने मान सिंह ठाकुर, मान सिंह ठाकुर को मिला ASP रैंक