शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

हिमाचल

हिमाचल में महिलाओं के लिए खुशखबरी, ईद और बकरीद के दिन बसों में नहीं लगेगा किराया, नोटिफिकेशन जारी, पढ़ें पूरी ख़बर..

April 09, 2024 06:08 AM
मुस्लिम महिलओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात
Om Prakash Thakur

Eid Festival: हिमाचल प्रदेश में राखी और भैया दूज के दिन महिलाओं को फ्री बस यात्रा की सुविधा दी जाती है हालांकि, महिलाओं का हिमाचल प्रदेश में सरकारी बसों में आधा किराया लगता है। हिमाचल प्रदेश में Eid Festival पर मुस्लिम महिलाएं एचआरटीसी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक सरकारी कैलेंडर में ईद व बकरीद के दिन मुस्लिम महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि ईद और बकरीद पर सुबह से शाम तक यह सुविधा दी जाएगी। यह सुविधा केवल दो ही दिन मिलेगी। हिमाचल में मुस्लिम आबादी काफी कम है। लेकिनहिमाचल के जिला चंबा, शिमला, सिरमौर और मंडी में मुस्लिम आबादी काफी है। पढ़ें विस्तार से..

शिमला: हिंदु महिलाओं को रक्षा बंधन और भईया दूज पर परिवहन निगम की बसों में परिवहन निगम की बसों में नि:शुल्क बस यात्रा की सुविधा प्राप्त थी। अब सरकार ने प्रदेश की मुस्लिम महिलाओं को ईद (Eid 2024) व बकरीद के मौके पर परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के आदेश दिए हैं।

परिवहन निगम ने जारी किया आदेश

हिमाचल पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने इस बारे में आदेश जारी किए हैं। आदेशों के मुताबिक सरकारी कैलेंडर में ईद व बकरीद के दिन मुस्लिम महिलाओं को पहचान पत्र दिखाने पर मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। मुफ्त यात्रा की सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक होगी। सनद रहे कि प्रदेश में महिलाओं को रक्षा बंधन व भैय्या दूज पर भी परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा मिलती है।

2010 में लिया गया था ये फैसला

परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा इस बारे जारी आदेशों में साल 2010 के पत्र का हवाला दिया गया है। 2010 में राज्य की तत्कालीन धूमल सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को ईद व बकरीद ईद पर मुफ्त यात्रा सुविधा देने का फैसला लिया था। मगर इसके बाद इस बारे कोई आदेश जारी नहीं हो सके। लिहाजा यह सुविधा बंद थी। मगर अब इसे बहाल कर दिया गया है।

मुस्लिम महिलओं को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सौगात

ईद उल फित्तर का पवित्र त्योहार 11 अप्रैल को मनाया जा रहा है। हालांकि इसकी तारीख बदल भी सकती है क्योंकि यह चांद दिखने पर निर्भर करता है। मगर सरकारी केलेंडर के अनुसार 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी लिहाजा एचआरटीसी की बसों में इस दिन मुस्लिम महिलाओं को मुफ्त यात्रा की सौगात मिलेगी। इसके अलावा इस साल ईद उल जूहा यानि बकरीद का त्योहार 17 जून को होगा, जैसा सरकारी केलेंडर में है। उसके मुताबिक इस दिन भी यह सुविधा दी जाएगी जिसमें यही नियम लागू होंगे।

हिमाचल प्रदेश में मुस्लिम आबादी सबसे अधिक सिरमौर जिला के नाहन, पांवटा, सोलन के नालागढ़, शिमला जिला के कई क्षेत्रों के अलावा चंबा जिला में सबसे अधिक है। वहीं बिलासपुर में भी मुस्लिम समुदाय की आबादी काफी ज्यादा है।

Have something to say? Post your comment

हिमाचल में और

शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.

हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम

हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..

हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..

धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.

हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..

शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल के DGP बने अतुल वर्मा:साल 1991 बैच के IPS; कुंडू की रिटायरमेंट के बाद ताजपोशी, पदभार संभाला

हिमाचल उपचुनाव : आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के विधानसभा उपचुनाव प्रत्याशी.. पढ़ें पूरी खबर..

हिमाचल कांग्रेस ने तीन विधानसभा सीटों पर उतारे उम्‍मीदवार, इन प्रत्‍याशियों को मिला मौका, पढ़ें पूरी खबर..