शिमला में जमीनी विवाद को लेकर गोलीकांड, शख्स ने 3 लोगों को मारी गोलियां, तीनो गम्भीर रूप से घायल, IGMC रेफर, पढ़ें पूरी ख़बर.       हिमाचल में 10वीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 74.61 फीसदी छात्र पास, मेरिट में भी बेटियों ने लहराया परचम, ऐसे चेक करें परिणाम       आज का राशिफ़ल: 07 मई 2024: इन राशियों के लिए मंगलवार का दिन रहेगा बेहद मंगलकारी, हनुमान जी आज बनाएंगे सभी बिगड़े काज..       हिमाचल में आज आएगा 10वीं कक्षा का रिजल्ट : HPSEB ने 10.30 बजे बुलाई प्रेस कॉन्फ्रेंस; 95 ​​​​​​​हजार स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा..       हिमाचल के निर्दलीय विधायकों को झटका: एक जून को नहीं होगा उप चुनाव; BJP के टिकट पर चुनाव लड़ने की इच्छा से दिया था इस्तीफा, पढ़ें पूरी खबर..       धर्मशाला क्रिकेट मैदान में भारत की पहली हाईब्रिड पिच स्थापित, पढ़ें पूरी खबर.       आज का राशिफल: 03 मई 2024; आज इन राशि के जातकों की चमकेगी किस्मत, धन का मिलेगा बंपर लाभ, जानें आपकी राशि में क्या लिखा है       आज का राशिफ़ल: 02 मई 2024; आज भगवान विष्णु खोलेंगे इन राशियों के भाग्य का द्वार, धन-संपदा में होगी वृद्धि, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन..       हिमाचल में बर्फबारी : किन्नौर के ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी , बागवानों की धुकधुकी बढ़ी, करोड़ों के सेब पर खतरा मंडराया, पढ़ें पूरी खबर..       शिमला रिज पर हॉजरी और फूड के स्टाल लगाने पर लगी रोक, हॉजरी या फिर फूड का स्टॉल लगाया तो होगा सारा सामान जब्त, पढ़ें पूरी खबर..      

पंचांग

मंगलवार का राशिफ़ल: 21 फ़रवरी 2023; हनुमंत कृपा से इन राशि वालों के बन जाएंगे सारे बिगड़े काम, पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का राशिफ़ल..

February 21, 2023 08:05 AM

 

आज के प्रातः कालीन आरती में श्री हनुमान जी के अलौकिक श्रृंगार दर्शन, शिमला, हिमाचल प्रदेश।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, नहीं तो किसी से वाद-विवाद हो सकता है। आपकी सेहत पहले से कमजोर नजर आ रही है इसलिए आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन मत कीजिए, नहीं तो पेट से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का हर कदम पर सहयोग मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किस्मत आपका पूरा साथ दे रही है इसलिए जो भी अवसर आपको मिलते हैं, तो उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ उठाएं। संतान की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। अगर आप कहीं निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। दोस्तों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बन सकता है। विवाह योग्य लोगों को उत्तम विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। माता-पिता के साथ मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। ससुराल पक्ष से धन लाभ होने के योग बने हुए हैं। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी बेहतर रहेगा। आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आपका आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए कामों में आपको सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें आज कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलता है, तो आप जरूर कीजिए। व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलेगा। इस राशि की शिक्षकों का मनचाही जगह ट्रांसफर हो सकता है, जिससे आपकी सारी चिंता दूर हो जाएगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। कार्य क्षेत्र में किसी के साथ वाद-विवाद हो सकता है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। परिवार के लोगों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चलें। प्रेम जीवन अच्छा बीतेगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिल सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहने की जरूरत है। आज आपको वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। काफी लंबे समय से अटके हुए काम पूरे हो जाएंगे। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत से अच्छी सफलता मिलने के योग हैं। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। प्रमोशन के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल जाती है। व्यापारियों को काम के सिलसिले में अच्छे नतीजे मिलेंगे और कोई आर्डर भी मिल सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को बहुत ही जल्द सफलता मिलती हुई नजर आ रही है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन काफी खास रहेगा। रचनात्मक काम में लगे लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा रहेगा। आपकी कमाई में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। आप जिस काम को करना चाहेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलने के योग बने हुए हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेंगे। कोई बड़ा काम करने का मन बन सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिलने के योग हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन महत्वपूर्ण रहेगा। पति-पत्नी एक दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। प्रेम जीवन में भी सुधार आएगा। परिवार में किसी की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप अपने भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सफल रहेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौती का डटकर सामना करेंगे। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन और सहयोग से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है और आपको अच्छा फायदा भी मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आपको सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावना बनी हुई है। आप अपनी सभी जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से पूरा कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग आपके साथ रहेगा। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। कुछ लोग आपको अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करेंगे इसलिए संभलकर रहने की जरूरत है। आप जरूरतमंदों की मदद करने की कोशिश कर सकते हैं। आपका कैरियर बेहतर होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपका रुका हुआ काम पूरा हो जाएगा। कामकाज में बनाई गई योजनाएं सफल रहेंगी। मानसिक चिंता दूर होगी। जीवनसाथी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित हो सकती है। आपकी बंद किस्मत खुलेगी। काफी लंबे समय से जिस काम को करने का प्रयास कर रहे थे, आज उसमें सफलता मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। माता-पिता की तबीयत में सुधार आएगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा। जो लोग रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं, उन्हें आज कोई अच्छा मौका मिल सकता है। किसी बड़ी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ेगी। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आज आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। बिजनेस कर रहे लोगों का दिन ठीक नजर आ रहा है। आपको अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखने की आवश्यकता है क्योंकि यही आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको फायदा देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन शानदार रहेगा। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी की पूरी मदद मिलेगी। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान होगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह होने के योग बने हुए हैं। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। आज का दिन आपको भाग्यशाली बना देगा। आज कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा लाभ देगा। व्यापार में नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो फायदेमंद साबित होगा। नए कामों में सफलता मिलती हुई नजर आ रही है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन थोड़ा कठिन रहेगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें क्योंकि दुर्घटना होने का भय सता रहा है। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ नए बदलाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ तनाव और चिंता आपका दिन खराब करने की कोशिश करेंगी। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखने की आवश्यकता है। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। किसी धार्मिक कार्यक्रम की योजना बना सकते हैं। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आज आप अजनबी लोगों पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

डिस्क्लेमर: यह राशिफ़ल सामान्यतय सभी राशियों के अक्षरों के अनुसार सोशल साइट्स से लिया गया है. हिमदर्शन न्यूज़ पोर्टल यह दावा नही करता है कि यह सभी लोगों पर सटीक बैठे. जिस किसी भी पाठक को सटीक जानकारी लेनी हो वो अपनी कुंडलीनुसार अपने नजदीक किसी भी कुंडली विशेषज्ञ के पास जा कर अपना वार्षिक या दैनिक राशिफ़ल जान सकतें हैं।

 

Have something to say? Post your comment

पंचांग में और

आज का पञ्चाङ्ग, 18 अक्तूबर 2023; (बुधवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय, आज चतुर्थ नवरात्र पर इन मंत्रों का जाप अवश्य करें..

आज का पञ्चाङ्ग, 09 जून 2023; (शुक्रवार); जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

गुरुवार का पंचांग : 08 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त व राहुकाल का समय..

बुधवार का पञ्चाङ्ग: 07 जून 2023, आज गणेश चतुर्थी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त कब से कब तक, पढ़ें आज का पञ्चाङ्ग..

मंगलवार का पंचांग: 06 जून 2023; जानिए आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय..

आज सोमवार का पंचांग: 05 जून 2023; जानें आज का मुहूर्त और शुभ योग का समय

आज का पंचांग: 04 जून 2023; आज ज्‍येष्‍ठ पूर्णिमा, जानें मुहूर्त और शुभ योग का समय..

आज का पंचांग 12 अप्रैल 2023 बुधवार: आज शीतला सप्तमी व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

सोमवार का पंचांग : 27 मार्च 2022; जानिए आज के शुभ मुहूर्त का समय..

गुरुवार का पंचांग : 16 मार्च, 2023; देखें आज का शुभमुहूर्त और शुभयोग का समय ..