लोकसभा के लिए सरकार को जोखिम में डाल रही कांग्रेस, विक्रमादित्य-सुल्तानपुरी के बाद अग्निहोत्री व बाली पर दांव खेलने की तैयारी, सिर्फ उप चुनाव पर निर्भर रहेगा सरकार का भविष्य, पढ़ें पूरी ख़बर..       गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..       हिमाचल में चलती कार पर पहाड़ी से गिरा पत्थर, हादसे में तीन सवार घायल, पढ़ें पूरी खबर..       लोकसभा चुनाव 2024: हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव समिति बिना बैठक के ही तय करेगी प्रत्याशी, प्रदेश कमेटी की ओर से भेजे गए इन बड़े नेताओं के नाम होंगे फाइनल, पढ़ें पूरी खबर...       हिमाचल में CPS केस में अब 8 मई को सुनवाई : सरकार ने हाईकोर्ट में एप्लिकेशन देकर मांगा समय; SC के नामी वकील देंगे दलील       आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?       हनुमान जी के जन्मोत्सव पर शिमला के जाखू मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, पढ़ें पूरी खबर..       सोलन : पंचायत सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र देने के बदले मांगी 1200 रुपये की रिश्वत, विजिलेंस ने पकड़ा, पढ़ें पूरी खबर..       आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति      

धर्म/संस्कृति

जानिए क्या है शमी का वृक्ष और इसका धार्मिक महत्व ? शमी का पौधा लगाने की विधि और फायदे, पढ़ें विस्तार से-

May 13, 2020 03:55 PM

जानें- क्या है शमी वृक्ष का धार्मिक महत्व, ऐसे करें उपासना, Shami Plant एक चमत्कारिक पौधा, जो बना देता है मालामाल, शमी वृक्ष की पूजा का क्या है खास महत्व ? पढ़े विस्तार से -

पांच तत्वों से मिलकर हमारा शरीर बना है और यह पांच तत्व है धरती, वायु, अग्नि, आकाश और जल। इन्ही में से एक तत्व है धरती, जिस पर हम रहते है। इस पर उगने वाली हर वनस्पति का अपना अलग-अलग फायदा है।

धरती पर उगने वाले पेड़-पौधे जितने हमारी जिंदगी के लिए जरुरी है उतना ही ग्रह-नक्षत्रों के प्रभाव को कम करने के लिए भी जरुरी है। ऐसा ही एक पौधा है शमी का पौधा। इस पौधे का संबध शनिदेव से है और यह एक चमत्कारिक पौधा है।

हर वृक्ष और हर पौधा अपने अंदर एक विशेष गुण रखता है। उसकी आकृति, रंग, सुगंध, फल और फूल अलग-अलग प्रभावों के कारण अलग-अलग ग्रहों से सम्बन्ध रखती है। अगर ग्रहों से सम्बंधित पौधे लगाकर उनका ध्यान रखें तथा पूजा उपासना की जाए, तो विशेष लाभ हो सकता है। शनि से सम्बन्ध रखने वाला पौधे का नाम शमी है। शनि की कृपा प्राप्त करने के लिए और उसकी पीड़ा से मुक्ति के लिए शमी के पौधे का विशेष प्रयोग होता है।

आज हम जानेंगे इस पौधे से जुड़े कुछ रहस्यों के बारे में।

शमी का पौधा कैसे लगाये

*शमी का पौधा शनिवार के दिन लगा सकते हैं इसे आप गमले में या भूमि पर घर के मुख्य द्वार के निकट लगाएं, इसे घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।

*आप शमी का पौधा विजयादशमी के दिन भी लगा सकते है विजयदशमी के दिन लगाना सबसे उत्तम होता है।

* शमी का वृक्ष आप अपने बगीचे में लगा सकते हैं गमले में लगा सकते हैं, इसे सदैव आप अपने घर से निकलते समय ऐसी दिशा में लगाएं कि आप जब भी घर से बाहर निकले तो यह आपके दाहिने हाथ की तरफ पड़े।

* अगर आपके घर में नीचे जगह नहीं है तो आप अपने छत पर भी यह पौधा लगा सकते हैं।

* छत पर इस पौधे को आप दक्षिण दिशा में रखने की कोशिश करें दक्षिण दिशा में अगर रोशनी नहीं आ पा रही है तब आप इसे पूर्व दिशा या ईशान कोण में भी लगा सकते हैं ।

शमी का पौधा लगाते समय किन बातो का ध्यान दे

1. शमी के पवित्र पौधे को लगाते समय कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए जैसा कि आप जानते है कि धार्मिक रूप से यह काफी पवित्र पौधा है तो हम इसे लगाने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना चाहिए-

2. जब भी आप शमी का पौधा लगाऐ इसे पवित्र गमले में या साफ जगह में लगाएं।

3. इस पौधे के आसपास नाली का पानी या फिर कूड़ा वगैरा रखने की जगह नहीं होनी चाहिएइस पौधे के गमले को ऐसी जगह रखें जहां पर कोई व्यक्ति गलत चीज ना थूके।

3. शमी के पवित्र पौधे को लगाने के लिए जो भी मिट्टी आप प्रयोग में लाएं उसे साफ जगह से लाऐ नाली की मिट्टी प्रयोग ना करें।

4. गमले में गोबर खाद या फिर कंपोस्ट ही लगाएं 1 मील या फिर केमिकल फर्टिलाइजर का प्रयोग ना करें।

5. शमी के पौधे को लगाने के साथ-साथ इसकी देखरेख भी काफी जरूरी है इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं होती लेकिन धूप बहुत चाहिए तो आप कोशिश करें कैसे फुल सनलाइट में ही रखें साथ ही साथ ज्यादा पानी ना दें।

शमी का पौधा लगाने के फायदे :-

1.धन की कमी नहीं होने देगा -

अगर घर में धन की कमी है या धन टिकता नहीं है। जितना कमाते है उससे अधिक खर्च हो जाता है तो किसी शुभ दिन घर में शमी का पौधा लायें।शनिवार के दिन सुबह जल्दी स्नान करके गमले में शुद्ध मिटटी भरकर शमी का पौधा लगा दे। इसके बाद शमी पौधे की जड़ में एक सुपारी और एक रूपये का सिक्का दबा दे।

पौधे पर गंगाजल अर्पित करें और इसकी पूजा करें। पौधे में रोज पानी डालें याद रहें यह मुरझाना नहीं चाहिए। शाम के समय पौधे के पास एक दीपक जलाएं। ऐसा करने से ही कुछ ही दिन में आप देखेंगे की आपे खर्चे कम होने लगे है और धन की वृद्दि होने लगी है।

2. दूर होंगे रोग

अगर आपको किसी तरह का रोग है और वो दूर नहीं हो रहा है तो शनिवार शाम के समय शमी के पौधे के गमले में पत्थर या किसी धातु का छोटा सा शिवलिंग स्थापित करें। शिवलिंग पर दूध चढाएंऔर विधि-विधान से पूजा करें। इसके बाद महा-मृत्युजन्य मन्त्र का जाप करें। ऐसा करने से घर के किसी भी व्यक्ति को लगा रोग दूर हो जायेगा

3. विवाह में आई बाधा दूर होगी

कई लड़कियों और लड़के के विवाह में बाधा आती है और इसका सबसे बड़ा कारण है जन्मकुंडली में शनि दोष होना। ऐसे में किसी भी एक शनिवार से शुरुआत करके 45 दिनों तक शाम के शमी शमी के पौधे में घी का दीपक जलाएं और सिंदूर से पूजन करें। इस दौरान शनिदेव से प्राथना करें की जल्द ही उनका विवाह हो। इससे शनि दोष भी समाप्त होगा और विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होगी।

4. शनि की साढ़े शाति को दूर करें

जिन लोगों को शनि की साढ़े शाति है या शनि का दोष है उन्हें नियमित रूप से शमी के पौधे की देखभाल करनी चाहिए। उसमे रोज पानी डालें, उसके पास दीपक जलाएं। शनिवार को पौधे में उड़द की दाल और काले तिल को अर्पित करें। इससे शनि का दुष्प्रभाव और साढ़े शाति कम होगी। शमी के पौधे का रोजाना दर्शन करने से दुर्घटनाएं कम होती है और शरीर स्वस्थ रहता है।

5. वास्तु दोष दूर करें

घर में शमी का पौधा लगाने से वास्तु दोष दूर होते है और घर में नकारात्मक ऊर्जा कम होती है। इससे घर के सदस्यों में आपसी तालमेल और प्रेम रहता है।

क्या है पौराणि‍क मान्यता

पौराणि‍क मान्यताओं में शमी का वृक्ष बड़ा ही मंगलकारी माना गया है। लंका पर विजयी पाने के बाद श्रीराम ने शमी पूजन किया था। नवरात्र में भी मां दुर्गा का पूजन शमी वृक्ष के पत्तों से करने का विधान है। गणेश जी और शनिदेव, दोनों को ही शमी बहुत प्रिय है।

ऐसी मान्यता है कि घर में शमी का पेड़ लगाने से देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्ध‍ि आती है। साथ ही यह वृक्ष शनि के कोप से भी बचाता है।

Have something to say? Post your comment

धर्म/संस्कृति में और

चैत्र नवरात्रि 2024 : 9 अप्रैल से चैत्र नवरात्रि आरंभ, नवरात्रि पर 5 राजयोग का अद्भुत संयोग, यहां जानें सही तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त..

चन्द्र ग्रहण: 2024: आज होली के दिन लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण, भारत में नजर आएगा या नहीं, कैसे देख सकते हैं, आज इतने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, जान लीजिए इस दौरान क्या सावधानियां बरतें, पढ़े पूरी खबर..

राम नाम सत्या है : जानें, शव ले जाते समय क्यों कहा जाता है राम नाम सत्य है ? पढ़े विस्तार से..

भाई दूज आज, आज इस शुभ मुहूर्त में करें भाई के माथे पर तिलक, बहने भाई दूज पर रखें इन बातों का ध्यान, जाने शुभ मुहूर्त का समय..

शनिदेव सालों बाद बना रहे दुर्लभ शश राजयोग, आने वाले 30 महीनों तक इन राशि वालों पर रहेगी शनि कृपा, पढ़ें पूरी खबर..

चैत्र नवरात्रि 2023: नवरात्रि पर इस बार 110 वर्षों बन रहा है महासंयोग, पूरे 9 दिनों की होगी नवरात्रि, जानें कब और कैसे करें शक्ति की साधना

महाशिवरात्रि 2023 : आज है महाशिवरात्रि, यहां जानें शिव जी के पूजन की सही विधि, शुभ मुहूर्त का समय..

करवा चौथ 2022 : करवाचौथ पर शुक्र है अस्त, नवविवाहिता न करें व्रत का शुभारंभ, जानिए करवाचौथ पूजा का शुभ मुहूर्त..

गणेश चतुर्थी 2022 : 300 साल बाद बेहद दुर्लभ संयोग में होगी गणेश स्‍थापना, जानें क्या है पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

सावन 2022 : सावन के पहले सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये एक चीज, बदल जाएगी तकदीर..

राशिफल

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

गुरुवार का राशिफल: 25 अप्रैल 2024; गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

आज का राशिफल: गुरु की कृपा से आज इन राशि वालों के हर कार्य होंगे पूरे, जीवन में चल रही सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, पढ़ें आज का राशिफल..

राशिफलApril 25, 2024

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024, इन राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आ रहा वैशाख माह का पहला दिन, जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है ?

राशिफलApril 24, 2024

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

आज का राशिफल: 21 अप्रैल 2024; आज प्रदोष व्रत के दिन इन 5 राशियों की खुल जाएगी किस्मत, हर क्षेत्र में मिलेगा मान-सम्मान, धन की होगी अपार प्राप्ति

राशिफलApril 21, 2024